Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : Gujarat Titans के सहायक कोच Vijay Dahiya ने Virat Kohli की बल्लेबाजी और सोच की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि शानदार पारी के बावजूद कोहली खुद से संतुष्ट नहीं थे।

'मैं इसे शतक में बदल सकता था'

मैच के बाद दहिया ने खुलासा किया, 'मैच के बाद मेरी उनसे बात हुई और वह निराश थे। वह कह रहे थे कि मैं इसे 100 में बदल सकता था। मैंने कहा, ये बात उस खिलाड़ी के लिए है जो ऐसा करना नहीं जानता, लेकिन आप तो इसे लगातार करते आए हैं। उन्होंने पिच को बेहद आसान बना दिया, जबकि यह आसान विकेट नहीं था।'

शानदार पारी, लेकिन अधूरा रह गया शतक

Royal Challengers Bengaluru के लिए खेलते हुए कोहली ने 44 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उन्होंने Washington Sundar के ड्रॉप कैच का पूरा फायदा उठाया और पावरप्ले में तेजी से रन बटोरे।

जेसन होल्डर ने तोड़ी शतक की उम्मीद

कोहली ने Jason Holder के ओवर में लगातार दो छक्के लगाए, लेकिन अगली गेंद पर स्लोअर बॉल से चकमा खा गए और आउट हो गए। इसी के साथ उनका शतक पूरा करने का सपना अधूरा रह गया।

युवाओं के लिए मिसाल हैं कोहली

दहिया ने आगे कहा, 'जब आप मैच में हावी होते हैं तो आप गेंदबाजों को अपने हिसाब से गेंदबाजी करने पर मजबूर कर देते हैं। यही कोहली की खासियत है। वह विश्वस्तरीय गेंदबाजों पर भी दबाव बनाते हैं। उनका माइंडसेट उन्हें दूसरों से अलग बनाता है और वह युवाओं को लगातार प्रेरित कर रहे हैं।'

ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे

कोहली इस समय IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने 7 पारियों में 328 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 54.66 और स्ट्राइक रेट 163.18 है। उन्होंने Abhishek Sharma (323 रन) और Heinrich Klaasen (320 रन) को पीछे छोड़ दिया है।