Sports

जालन्धर: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने रांची में लगातार दूसरा शतक जड़कर एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया जो क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) भी हासिल नहीं कर पाए थे। रांची वनडे में शतक लगाते ही विराट ने अपने वनडे करियर में 60 की औसत का आंकड़ा छू लिया। वह ऐसे पहले भारतीय बल्लेबाज है जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी भारत की ओर से सर्वाधिक 54 की औसत हासिल कर चुके थे। बैस्ट औसत के मामले में हालांकि कोहली अभी ऑस्ट्रेलिया के माइकल बेवन से कुछ पीछे हैं। देखें आंकड़े- 

वनडे में सबसे ज्यादा औसत  

PunjabKesari, Virat Kohli Photo, Virat Kohli Images, Virat Kohli Pic
62.13 माइकल बेवन, ऑस्ट्रेलिया (102वीं पारी में)
60.08 विराट कोहली, भारत (217वीं पारी)
56.88 विवियन रिचड्र्स (100वीं पारी)
56.73 हाशिम अमला (108वीं पारी)
54.90 माइकल हसी (107वीं पारी)
54.56 एबी डिविलियर्स (192वीं पारी 

कप्तान के रूप में 4000 वनडे पूरे करने वाले पहले क्रिकेटर 

PunjabKesari, Virat Kohli Photo, Virat Kohli Images, Virat Kohli Pic

कोहली ने रांची वनडे में जैसे ही 22 रन पूरे किए वह वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज 4 हजार रन पूरे करने वाले कप्तान भी बन गए। कोहली की बतौर कप्तान यह 63वीं पारी थी। उनके उनके नाम अब 4101 रन दर्ज हो गए हैं। यह है रिकॉर्ड-

63 विराट कोहली (भारत)
77 एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)
100 महेंद्र सिंह धोनी (भारत)
103 सौरव गांगुली (भारत)
106 सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) 

विराट कोहली शतको के मामले में सिर्फ सचिन से पीछे 

PunjabKesari, Sachin Tendulkar Photos, Sachin Tendulkar Images
रांची में विराट कोहली का 41वां शतक उस वक्त बेकार चला गया जब भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी। विराट 2017 से अब तक कुल 15 वनडे शतक बना चुके हैं। अकेले विराट ने पिछले दो साल में इतने शतक लगा दिए हैं, जितना कोई जो कोई एक देश मिलकर भी नहीं लगा पाया है। कोहली सिर्फ सचिन से 9 शतक पीछे है।  

सचिन तेंदुलकर- मैच 463, रन 18426, शतक 49
विराट कोहली- मैच 225, रन 10816, शतक 41
रोहित शर्मा- मैच 204, रन 7859, शतक 22
एमएस धोनी- मैच 341, रन 10500, शतक 10