Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में वरुत चक्रवर्ती द्वारा ट्रैविस हेड का विकेट चटकाने के बाद विराट कोहली खुशी में नाचते हुए नजर आए। उनका यह सेलीब्रेशन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हेड भारत के खिलाफ फॉर्म में नजर आते हैं ऐसे में उनका विकेट मिलना एक बड़ी सफलता है। 

वरुण चक्रवर्ती 9वें ओवर में गेंदबाजी करने उतरे और दूसरी ही गेंद पर उनहोंने भारत पर दबाव कम करते हुए हेड को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। चक्रवर्ती ने 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर हेड को आउट किया। इस दौरान शुभमन गिल ने उनका साथ दिया और अहम कैच लपका। दर्शकों में मौजूद भारतीय उत्साहित हैं। उन्हें पता है कि हेड कितने खतरनाक हैं। उन्होंने पहले भी भारत को परेशान किया है, लेकिन उनकी पारी बहुत कुछ वादा करने के बाद खत्म हुई। हेड ने 33 गेंदों पर 39 बनाए जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे। 

ट्रेविस हेड का विकेट 

विराट कोहली का जश्न 

प्लेइंग 11 

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती 

ऑस्ट्रेलिया : कूपर कोनोली, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, तनवीर संघा