Sports

नई दिल्लीः इंग्लैंड ने भारतीय क्रिकेट टीम को तीसरे वनडे में 8 विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया। इसी के साथ भारतीय टीम का लगातार 9 सीरीज जीतने का सिलसिला भी टूट गया। सीरीज गंवाने का गम भारतीय फैंस को जरूर है लेकिन मैच के बाद विकेटकीपर एमएस धोनी ने ऐसी हरकत की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देख फैंस यह कसास लगा चुके हैं कि धोनी ने संन्यास के संकेत दे दिए हैं।

मैच खत्म होने के बाद धोनी ड्रेसिंग रूम में लाैट रहे थे। उनके साथ मैच अंपायर भी थे, इतने में धोनी ने उनसे मैच बॉल लेते देखा गया। इसका वी़डियो जैसे ही वायरल हुआ तो फैंस को लगने लगा कि व संन्यास लेने वाले हैं। साथ ही कई फैंस ने यह समझाने की भी कोशिश कि धोनी ने अंपायर से गेंद क्यों ली। धोनी टेस्‍ट क्रिकेट से पहले ही संन्‍यास ले चुके हैं। उस वक्‍त भी धोनी ने यही किया था जब टेस्‍ट ड्रॉ हुआ तो धोनी ने अंपायरों से स्‍टंप ले लिए थे।

खूब हो रही है धोनी की आलोचना
वनडे सीरीज के दाैरान धोनी को दो बार बल्लेबाजी करने का माैका मिला, लेकिन वो नाकाम साबित हुए। लिहाजा उन्हें खूब आलोचनाओँ का शिकार होना पड़ा। दूसरे वनडे में धोनी ने 59 गेंदों में 37 रनों की बेहद धीमी पारी खेली थी जिसके लिए उनकी खूब आलोचना हुई। तीसरे वनडे में भी धोनी संघर्ष करते दिखे। धोनी ने 66 गेंदों में 42 रन बनाए और वह भारत को बड़ा स्‍कोर नहीं दिला सके। इस लक्ष्‍य को इंग्‍लैंड ने आसानी से हासिल कर लिया।