Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : Vaibhav Sooryavanshi ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा ओपनर ने एक सीजन में सबसे तेज 400 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 167 गेंदों में हासिल की, जो अब तक का सबसे तेज आंकड़ा है। यह कारनामा उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में किया।

दिग्गज खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

वैभव ने इस रिकॉर्ड के साथ कई बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया।

Andre Russell – 188 गेंद (2019)
Abhishek Sharma – 195 गेंद (2024)
Nicholas Pooran – 197 गेंद (2025)
Glenn Maxwell – 200 गेंद (2014)

इस लिस्ट में अब वैभव सूर्यवंशी सबसे ऊपर पहुंच गए हैं।

शानदार फॉर्म में युवा बल्लेबाज

IPL 2026 में वैभव का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है।

मैच: 9
रन: 400
औसत: 44.44
स्ट्राइक रेट: 238.09

उन्होंने इस सीजन में 2 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया है, जो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आया था। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और निरंतरता RR के लिए बड़ी ताकत बन चुकी है।

मैच का हाल

इस मुकाबले में Punjab Kings ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसमें Marcus Stoinis और Prabhsimran Singh की शानदार पारियां शामिल रहीं। हालांकि, जवाब में Rajasthan Royals ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य का पीछा सफलतापूर्वक कर लिया।

RR की जीत और पॉइंट्स टेबल

राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी और Yashasvi Jaiswal ने तेज शुरुआत दिलाई, जिसके बाद मिडिल ऑर्डर ने मैच को खत्म किया। टीम ने 4 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की, जिससे उन्हें पॉइंट्स टेबल में बड़ा फायदा हुआ। वहीं पंजाब किंग्स को इस सीजन की पहली हार झेलनी पड़ी, लेकिन टीम अब भी टॉप पर बनी हुई है।