Sports

खेल डैस्क : टीम इंडिया ने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2024 में शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। मंगलवार को बेनोनी के विलोमूर पार्क में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने सचिन दास और कप्तान उदय सहारन के अर्धशतकों की बदौलत 2 विकेट से जीत हासिल कर ली। दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए लुआन-ड्रे प्रिटोरिउ के 76 और रिचर्ड के 64 रनों की बदौलत 244 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने एक समय 32 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे लेकिन तभी सचिन ने 96 तो कप्तान उदय ने 81 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिला दी और रिकॉर्ड बार विश्व कप के फाइनल में एंट्री मार ली। अब टीम इंडिया का फाइनल पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच विजेता के साथ होगा।

 

भारतीय टीम का विश्व कप में प्रदर्शन
बनाम बांग्लादेश : 84 रन से जीते
बनाम आयरलैंड : 201 रन से जीते
बनाम यूएसए : 201 रन से जीते
बनाम न्यूजीलैंड : 214 रन से जीते
बनाम नेपाल : 132 रन से जीते
बनाम साऊथ अफ्रीका : 2 विकेट से जीते
 

 

बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शुरू से ही दक्षिण अफ्रीका को दबाव में रखा था। लेकिन आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाकर अफ्रीका 244 रनों तक पहुंचने में सफल रहा। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने 102 गेंदों पर 76 तो रिचर्ड सेलेट्सवेन ने 100 गेंदों पर 64 रनों का योगदान दिया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत खराब रही थी। ओपनर स्टीव स्टोल्क 17 गेंदों पर 14 तो डेविड टीगर 0 पर आऊट हो गए थे। लेकिन ओपनर लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और रिचर्ड ने पारी को संभाला और 118 तक ले गए।

 

 

मजबूती के साथ खेल रहे प्रिटोरियस ने मुशीर खान की गेंद पर आऊट होने से पहले 102 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 76 रन बनाए। रिचर्ड ने 100 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 64 रनों का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका को मध्यक्रम में कप्तान जुआन जेम्स के 19 गेंदों पर 24 तो ट्रिस्टन के 9 गेंदों पर 19 रनों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका 244 रनों तक पहुंचने में सफल रही। भारतीय टीम की ओर से सबसे सफल गेंदबाज राज लिम्बानी रहे। लिम्बानी ने 9 ओवर में 60 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद मुशीर खान 10 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट लेने में सफल रहे। नमन तिवाड़ी और सौमया पांडे भी 1-1 विकेट निकलने में सफल रहे।

 

 

Under 19 Cricket World Cup 2024, South Africa vs India, Cricket news, sports, Raj limbani, अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप 2024, दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, क्रिकेट समाचार, खेल, राज लिम्बनी

 


भारतीय टीम को लक्ष्य का पीछा करते हुए पहली ही गेंद पर झटका लगा था जब ओपनर आदर्श सिंह क्वेना की गेंद पर कैच आऊट हो गए। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुआन-ड्रे प्रिटोरिउ ने भारतीय टीम को एक के बाद एक 3 झटके दिए। फिलहाल भारतीय टीम को कप्तान उदय सहारन और सचिन ढास सहारा दे रहे हैं। सचिन ने एक छोर संभालकर 96 रन बनाए। वहीं, उदय सहारन ने अर्धशतक लगाकर मैच को रोमांचक बना दिया। दोनों ने टीम का स्कोर 203 तक पहुंचा दिया। इसके बाद कप्तान उदय ने 124 गेंदों पर 81 रन बनाए। वह टीम इंडिया को जीत दिलाने से एक रन पहले ही रन आऊट हो गए। अंत में राज लिम्बानी ने 4 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाकर 7 गेंद शेष रहते टीम इंडिया को जीत दिला दी।


 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दक्षिण अफ्रीका U19 :
लुआन-ड्रे प्रिटोरियस (विकेटकीपर), स्टीव स्टोक, डेविड टीगर, रिचर्ड सेलेट्सवेन, दीवान मरैस, जुआन जेम्स (कप्तान), ओलिवर व्हाइटहेड, रिले नॉर्टन, ट्रिस्टन लुस, नकोबानी मोकोएना, क्वेना मफाका।
भारत U19 : आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन धस, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी, नमन तिवारी, सौम्य पांडे।