Sports

काकामिगाहारा : जापान में चार क्वाटर्र तक चले कड़े और जबरदस्त मुकाबले के बाद शुक्रवार को भारतीय महिला टीम को अंडर-18 एशिया कप के सेमीफाइनल में चीन के हाथों शूटआउट में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। चीन की महिला टीम का फाइनल में मुकाबला जापान और कोरिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा। 

भारतीय टीम के लिए नौशीन नाज ने (तीसरे) और किरण एक्का ने (54वें) मिनट में गोल किए, जबकि ली जियान (24वें) और झांग युजेंग (48वें) मिनट में चीन के लिए गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। भारत ने पहले क्वाटर्र में शानदार शुरुआत की और तीसरे मिनट में ही पहला गोल कर दिया। कप्तान स्वीटी कुजूर ने मिडफील्ड से सकर्ल के अंदर नौशीन ने तीसरे मिनट में एक बेहतरीन पास दिया, जिन्होंने ज़ोरदार बैक-हैंड शॉट से नेट में गोल करके भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई। दोनों टीमों ने मिडफील्ड में अच्छा खेल दिखाया और सकर्ल के अंदर अच्छे मौके बनाए लेकिन शुरुआती क्वाटर्र में कोई और गोल नहीं हो सका। 

चीन को 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन फेंग जियाक्सिन के ड्रैग-फ्लिक को भारतीय गोलकीपर महक परिहार ने शानदार ढंग से बचाव करते हुए रोक लिया। हालांकि, तीन मिनट बाद, 24वें मिनट में भारत की डिफ़ेंस में हुई एक गलती का फायदा उठाते हुए चीन ने गोल बराबर कर दिया। चीन की ली जेयान ने मैदानी गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। तीसरे क्वाटर्र में, चीन को 34वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय डिफेंस ने मजबूत दीवार ने उन्हें बढ़त लेने का मौका नहीं दिया। अगले कुछ मिनटों तक चीन का गेंद पर अधिक दबदबा रहा लेकिन वे बराबरी का स्कोर आगे बढ़ाने में नाकाम रहे। 

43वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वे चीनी गोल पोस्ट में गोल नहीं कर पाए। दोनों तरफ कई मौके मिलने के बावजूद, जब टीमें चौथे क्वाटर्र में पहुंचीं तो मैच 1-1 से बराबरी पर था। आखिरी क्वाटर्र के तीसरे मिनट में चीन ने पेनल्टी कॉर्नर से बढ़त बना ली। हालांकि शुरुआती शॉट को भारत के पहले रशर ने रोक दिया था, लेकिन 48वें मिनट में रिबाउंड पर गेंद चीन की झांग युझेंग के पास गई और उन्होंने गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई। 

चीन की बढ़त कुछ ही मिनटों तक रही क्योंकि भारत की किरण ने 54वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर बराबर कर दिया और फुल-टाइम तक स्कोर 2-2 रहा, जिसके बाद विजेता का फैसला शूटआउट से हुआ। चीन ने शूटआउट में भारत को 3-1 से हराया, उनकी गोलकीपर लियू ज़्यू ने शानदार बचाव किए। चीन के लिए लू टोंग टोंग, गे चेन और गुओ जियाक्सिन ने शूटआउट में गोल किए। जबकि भारत की ओर से शूटआउट में गोल करने वाली एकमात्र खिलाड़ी संदीप कुमारी थीं। महिलाओं का दूसरा सेमीफाइनल जापान और कोरिया के बीच खेला जाएगा। भारत शनिवार को सुबह 9:30 बजे उस मैच में हारने वाली टीम के खिलाफ कांस्य पदक के लिए खेलेगा। 

NO Such Result Found