Sports

गुरुग्राम: गोल्फर त्वेसा मलिक शनिवार को यहां हीरो महिला इंडियन ओपन के तीसरे दौर में एक ओवर 73 का कार्ड खेल संयुक्त 11वें स्थान के साथ सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी हैं। त्वेसा कल सातवें स्थान पर थीं लेकिन तीसरे दौर के बाद इवन पार 216 के स्कोर के साथ वह संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर खिसक गई। शुक्रवार को वह संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर थी। शुक्रवार को तालिका में शीर्ष पर रही आॅस्ट्रियाई गोल्फर क्रिस्टीन वोल्फ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर खिसक गई जबकि बेकी मोर्गन (68), निकोल ग्रोच लार्सेन (69) और एलेनोर गिवेन (70) संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। तीसरे दौर के बाद इन तीनों गोल्फरों का स्कोर चार अंडर 212 का हैं। क्रिस्टीन का कुल स्कोर 213 है।
PunjabKesari
अन्य भारतीयों में गौरिका विश्नोई (72) और रिद्धिमा दिलावड़ी (71) एक ओवर के स्कोर के साथ संयुक्त 19वें स्थान पर है। वाणी कपूर और आस्था मजूमदार दोनों ने एक समान दो अंडर 70 का कार्ड खेला और दोनों चार ओवर 220 के स्कोर के साथ संयुक्त 31वें स्थान पर है। दीक्षा डागर (73), सिफत सागू (73) और प्रणवी उर्स (74) संयुक्त रूप से 51वें स्थान पर हैं।