Sports

बेंगलुरु : हॉकी इंडिया ने सोमवार को राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की है। आज यहां हॉकी इंडिया (Hockey India) की ओर से की गई घोषणा के अनुसार यह 33 सदस्यीय टीम बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) में 16 मई तक प्रशिक्षण करेगी और भविष्य के कोचिंग शिविरों और अंतरराष्ट्रीय दौरों में हिस्सा लेगी।


भारतीय महिला हॉकी टीम इस वर्ष के आखिर में एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023-24 में अर्जेंटीना, बेल्जियम, जर्मनी और ब्रिटेन के साथ एंटवर्प और लंदन में मुकाबला करेगी। इस अवसर पर हॉकी इंडिया के हाई परफॉर्मेंस निदेशक हरमन क्रूज ने कहा कि 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप का उपयोग देश भर से सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़यिों के चयन के लिए किया गया था।


उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह कोच और चयनकर्ताओं ने भारतीय महिला हॉकी टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की क्षमता वाले 33 खिलाड़यिों का चयन किया है। अब हमारे पास एक मजबूत टीम है जो आगामी अंतरराष्ट्रीय दौरों और एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023-24 में हिस्सा लेगी।

 

टीम इस प्रकार है:-
गोलकीपर:-
सविता, बिचू देवी खारिबाम, बंसारी सोलंकी और माधुरी किंडो।
डिफेंडर:- निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, मोनिका, रोपनी कुमारी, महिमा चौधरी, ज्योति छत्री और प्रीति।
मिडफील्डर:- सलीमा टेटे, मरीना लालरामनघाकी, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, नेहा, ज्योति, एडुला ज्योति, बलजीत कौर, मनीषा चौहान, अक्षता अबासो ढेकाले, अजमीना कुजूर और निशा।
फॉरवर्ड :- मुमताज खान, लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी, दीपिका, शर्मिला देवी, नवनीत कौर, दीपिका सोरेंग, प्रीति दुबे, वंदना कटारिया और रुतुजा दादासो पिसल।