Sports

खेल डैस्क : न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर जारा जेटली ने अपने सपने का जिक्र किया है जिसमें विराट कोहली की अहम भूमिका है। भारत के पूर्व कप्तान दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटरों में से एक हैं। उनके फैन दुनिया में हैं। जारा भी उन फैंस में से एक हैं जोकि विराट के साथ एक पिक्चर (फोटो) करवाना चाहती है। एक पॉडकास्ट में जेटली ने विराट के साथ तस्वीर क्लिक करने और इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करने के अपने सपने के बारे में बताया।

 

 

New Zealand cricketer Xara Jaitley, Virat Kohli, cricket news, sports, न्यूजीलैंड क्रिकेटर ज़ारा जेटली, विराट कोहली, क्रिकेट समाचार, खेल

 

उन्होंने कहा कि मैं विराट कोहली को गेंदबाजी करना चाहती हूं, उनके साथ एक फोटो लेना चाहती हूं और इसे इंस्टाग्राम पर डालना चाहती हूं। यही मेरा लक्ष्य है। बता दें कि जारा जेटली ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन वह न्यूजीलैंड की ओर से घरेलू क्रिकेट में लगातार सक्रिय दिखी रही हैं। उन्होंने 45 लिस्ट ए मैचों में 54 विकेट लिए हैं जबकि 44 टी20 मैचों में 38 बल्लेबाजों को आउट किया है। बहरहाल, पोडकास्ट के दौरान जब उनसे एक पुरुष और महिला क्रिकेटर का नाम बताने के लिए कहा गया जिसे वह गेंदबाजी करना चाहेंगी तो उन्होंने तुरंत पुरुष क्रिकेटर के रूप में विराट कोहली को चुना। वहीं, महिला क्रिकेटर के तौर पर वह किसी भी प्लेयर का नाम लेने में असफल रहीं।

 

New Zealand cricketer Xara Jaitley, Virat Kohli, cricket news, sports, न्यूजीलैंड क्रिकेटर ज़ारा जेटली, विराट कोहली, क्रिकेट समाचार, खेल

 

New Zealand cricketer Xara Jaitley, Virat Kohli, cricket news, sports, न्यूजीलैंड क्रिकेटर ज़ारा जेटली, विराट कोहली, क्रिकेट समाचार, खेल

 

New Zealand cricketer Xara Jaitley, Virat Kohli, cricket news, sports, न्यूजीलैंड क्रिकेटर ज़ारा जेटली, विराट कोहली, क्रिकेट समाचार, खेल


इससे पहले भी विराट कोहली के प्रति महिला क्रिकेटर अपना प्यार दर्शाती रही हैं। कुछ साल पहले इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल व्हाइट ने सोशल मीडिया पर विराट को शादी तक के लिए प्रपोज कर दिया था। डेनियल अपनी इस हरकत के कारण खूब चर्चा में आ गई थी। बाद में विराट के साथ बतौर फैन उनकी एक फोटो भी खूब वायरल दिखीं। डेनियल को लंबे समय तक सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ भी प्रैक्टिस करते देखा गया। डेनियल अब शादीशुदा हैं। उन्होंने अपनी टीम साथी के साथ ही शादी की है।

 

बता दें कि विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ अगली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलेंगे। श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में भाग लेने के बाद वह वर्तमान में विस्तारित ब्रेक पर हैं। हालांकि उनकी ब्रेक से भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर निराश नजर आए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में विराट के साथ रोहित शर्मा को अनावश्यक आराम देने के लिए बीसीसीआई को लताड़ लगाई थी।