Sports

खेल डैस्क : भारतीय बल्लेबाजों ने साल 2023 सबसे ज्यादा शतक लगानी वाली टीम के रूप में समाप्त किया है। पर्ल के मैदान पर वीरवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संजू सैमसन का शतक टीम इंडिया का इस साल वनडे फॉर्मेट में 19वां शतक था। ऐसा कर टीम इंडिया ने अपने 2017 में बनाए गए रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

 

भारत के नाम ही है यह रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने साल 2017 में भी 19 शतक लगाए थे। संजू के शतक के साथ इस रिकॉर्ड की भी बराबरी हो गई है। क्योंकि इस साल टीम इंडिया ने और कोई वनडे नहीं खेलना है तो ऐसे में यह लिस्ट यहीं खत्म होने की उम्मीद है।
19 शतक : भारत (साल 2017 में)
19 शतक : भारत (साल 2023 में)
18 शतक : भारत (साल 1998 में)
18 शतक : दक्षिण अफ्रीका (साल 2015 में)
18 शतक : दक्षिण अफ्रीका (साल 2023 में)

 

Team India, 19 centuries in ODIs this year, cricket news, Shubman gill, virat kohli, टीम इंडिया, इस साल वनडे में 19 शतक, क्रिकेट समाचार, शुबमन गिल, विराट कोहली

 


विराट कोहली साल 2023 में टॉप पर
भारतीय टीम की ओर से साल 2023 में सबसे ज्यादा 6 शतक विराट कोहली ने लगाए हैं। उनसे आगे शुभमन गिल चल रहे थे लेकिन क्रिकेट विश्व कप में तीन शतक लगाकर वह उन्हें छोड़ गए। शुभमन गिल इस साल 5 शतक लगाने में सफल रहे हैं। इसके बाद रोहित शर्मा 2 शतक, केएल राहुल 2 शतक, श्रेयस अय्यर 3 शतक, संजू सैमसन 1 शतक लगाए हैं।  

 

 

साल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
1584 रन : शुभमन गिल (भारत)
1377 रन : विराट कोहली (भारत)
1255 रन : रोहित शर्मा (भारत)
1204 रन : डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड)
1151 रन : पाथुम निसांका (श्रीलंका)
भारतीय टीम की ओर से केएल राहुल भी साल 2023 में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 27 मैचों में 1060 रन बनाए। वह इस लिस्ट में सातवें स्थान पर रहे। उनसे आगे बाबर आजम हैं जोकि इस साल 1065 रन बना चुके हैं। 

 


भारत ने विश्व कप में भी लगाए थे सबसे ज्यादा शतक
क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में टीम इंडिया सबसे ज्यादा 39 शतक लगाने में सफल रही है। टीम इंडिया की ओर से 17 बल्लेबाज यह रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे हैं। रोहित शर्मा विश्व कप में सबसे ज्यादा 7 शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके बाद सचिन तेंदुलकर (6) और विराट कोहली (6) का नाम आता है।