Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ने ओलंपिक खेलों में अभी तक दो पदक जीते हैं और दोनों ही पदक शूटिंग में आए हैं। आज ओलंपिक खेलों के छठे दिन भारत को तीसरे पदक की उम्मीद है। शूटर स्वप्निल कुसाले पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3-पोजीशन स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं और आज पदक के लिए खेलेंगे। 

भारत के अब तक के दो कांस्य पदक निशानेबाजों ने जीते हैं जिनमें मनु भाकर दोनों में शामिल हैं। उन्होंने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता और मंगलवार को उन्होंने और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कोरियाई जोड़ी को हराकर कांस्य पदक जीता। आइए आलोंपिक्स में भारत के छठे दिन के शेड्यूल पर नजर डालते हैं- 

ये भी पढ़ें : Paris Olympics : भारत को दूसरा पदक, टॉप 5 देशों की लिस्ट देखें

गोल्फ 

पुरुषों का व्यक्तिगत फाइनल : गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा - दोपहर 12.30 बजे 

शूटिंग 

पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोज़िशन (मेडल राउंड): स्वप्निल कुसाले - दोपहर 1.00 बजे 
महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोज़िशन (क्वालिफिकेशन) : सिफ़्ट कौर समरा और अंजुम मौदगिल - दोपहर 3.30 बजे 

हॉकी 

भारत बनाम बेल्जियम (ग्रुप स्टेज) : दोपहर 1.30 बजे 

मुक्केबाजी 

महिला फ्लाईवेट (प्री-क्वार्टर फाइनल) : निकहत जरीन बनाम यू वू (चीन) - दोपहर 2.30 बजे 

तीरंदाजी 

पुरुषों की व्यक्तिगत (1/32 एलिमिनेशन) : प्रवीण जाधव बनाम काओ वेंचाओ (चीन) - दोपहर 2.31 बजे 
पुरुषों की व्यक्तिगत (1/16 एलिमिनेशन) : दोपहर 3.10 बजे से 

नौकायन 

पुरुषों की डिंगी रेस 1 : विष्णु सरवनन - दोपहर 3.45 बजे
पुरुषों की डिंगी रेस 2 : विष्णु सरवनन - रेस 1 के बाद 
महिलाओं की डिंगी रेस 1 : नेत्रा कुमानन - शाम 7.05 बजे 
महिलाओं की डिंगी रेस 2 : नेत्रा कुमानन - रेस 1 के बाद 

एथलेटिक्स 

पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक (फाइनल) - 11:00 बजे 
महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक (फाइनल) - दोपहर 12:50 बजे।

बैडमिंटन 

पुरुष युगल (क्वार्टरफाइनल) चिराग-सात्विक बनाम मलेशिया के आरोन चिया-यिक वूई सो - शाम 4:30 बजे 
पुरुष एकल (राउंड ऑफ 16) एचएस प्रणय बनाम लक्ष्य सेन - शाम 5:40 बजे 
महिला एकल (राउंड ऑफ 16) पीवी सिंधु बनाम ही बिंग जियाओ - रात 10 बजे