Sports

खेल डैस्क : टी20 क्रिकेट विश्व कप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) टेस्ट सीजन के लिए तैयार होगी। विश्व कप के ठीक बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 टी20 मुकाबले होने हैं, बीसीसीआई (BCCI) यहां पर आईपीएल स्टार्स से भरी टीम भेजने की तैयारी में हैं। मुख्य प्लेयरों को इस जिम्बाब्वे के दौरे से दूर रखा जाएगा ताकि वह टेस्ट सीजन के लिए तैयारी कर सकें। आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत भारतीय टीम ने सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट और न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टेस्ट खेलने हैं। पहला मुकाबला 19 सितंबर से शुरू होगा। चेन्नई और कानपुर में टेस्ट होंगे। इसके बाद धर्मशाला, दिल्ली और हैदराबाद में तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। 

 

Team India, india vs England, Test Season, BCCI, Virat Kohli, Jasprit Bumrah, टीम इंडिया, भारत बनाम इंग्लैंड, टेस्ट सीज़न, बीसीसीआई, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह


न्यूजीलैंड का भारत का टेस्ट दौरा 16 अक्टूबर को बेंगलुरु में पहले टेस्ट के साथ शुरू होगा। पुणे दूसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा जबकि अंतिम टेस्ट मुंबई में होगा। 5 मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए नवंबर 2024 से जनवरी 2025 तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने के बाद भारत 22 जनवरी से 12 फरवरी तक खेली जाने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए इंग्लैंड की मेजबानी करने के लिए स्वदेश लौटेगा जिसमें 5 टी20ई और 3 वनडे शामिल हैं। T20I चेन्नई, कोलकाता, राजकोट, पुणे और मुंबई में आयोजित किए जाएंगे। नागपुर, कटक और अहमदाबाद तीन वनडे मैचों की मेजबानी करेंगे।


भारत का 2024-25 घरेलू सीजन

बांग्लादेश का भारत दौरा
पहला टेस्ट : चेन्नई : 19 सितंबर से 23 सितंबर, सुबह 9:30 बजे
दूसरा टेस्ट : कानपुर : 27 सितंबर से 1 अक्टूबर, सुबह 9:30 बजे
पहला टी-20 : धर्मशाला : 6 अक्टूबर, शाम 7:00 बजे
दूसरा टी20I : दिल्ली : 9 अक्टूबर, शाम 7:00 बजे
तीसरा टी20I : हैदराबाद : 12 अक्टूबर, शाम 7:00 बजे


न्यूजीलैंड का भारत दौरा
पहला टेस्ट : बेंगलुरु : 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर, सुबह 9:30 बजे
दूसरा टेस्ट : पुणे : 24 अक्टूबर से 28 अक्टूबर, सुबह 9:30 बजे
तीसरा टेस्ट : मुंबई : 1 नवंबर से 5 बजे, सुबह 9:30 बजे तक


इंग्लैंड का भारत दौरा
पहला टी-20 : चेन्नई : 22 जनवरी, शाम 7:00 बजे
दूसरा टी20I : कोलकाता : 25 जनवरी, शाम 7:00 बजे
तीसरा टी-20 : राजकोट : 28 जनवरी, शाम 7:00 बजे
चौथा टी-20 : पुणे : 31 जनवरी, शाम 7:00 बजे
5वां टी20I : मुंबई : 2 फरवरी, शाम 7:00 बजे
पहला वनडे : नागपुर : 6 फरवरी, दोपहर 1:30 बजे
दूसरा वनडे : कटक : 9 फरवरी दोपहर 1:30 बजे
तीसरा वनडे : अहमदाबाद : 12 फरवरी दोपहर 1:30 बजे