नेशनल डेस्क : जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम चयन में सबसे बड़ा फैसला विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को बाहर रखने का रहा, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लगातार तीसरे विदेशी दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है। वहीं, लंबे समय बाद रिंकू सिंह की टी20 टीम में वापसी हुई है। टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ियों और अनुभवी चेहरों के संतुलन के साथ टीम तैयार की है।
संजू सैमसन को बाहर कर चौंकाया
भारतीय टीम के चयन में सबसे अधिक चर्चा संजू सैमसन के बाहर होने की है। टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे संजू को इस दौरे के लिए मौका नहीं दिया गया। चयनकर्ताओं के इस फैसले ने क्रिकेट प्रशंसकों को हैरान कर दिया है।
वैभव सूर्यवंशी पर फिर जताया भरोसा
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरी बार विदेशी दौरे के लिए भारतीय टीम में चुने गए हैं। चयनकर्ताओं ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है, जिससे साफ है कि टीम प्रबंधन उन्हें भविष्य के महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में तैयार कर रहा है।
जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।