Sports

 

कोलकाता ( निकलेश जैन ) भारत के सबसे प्रतिष्ठित सुपर ग्रांड मास्टर रैपिड और ब्लिट्ज़ शतरंज टूर्नामेंट टाटा स्टील शतरंज में अब रैपिड टूर्नामेंट के बाद एक ब्लिट्ज़ टूर्नामेंट एक दिन के विश्राम के बाद खेला जाएगा और इसके लिए दो नए खिलाड़ी पुरुष और महिला वर्ग में जुड़ जाएँगे । एक दिन पहले ही राष्ट्रपति के हाथो अर्जुन अवार्ड प्राप्त करने वाले प्रज्ञानन्दा आर पुरुषवर्ग में एसपी सेथुरमन की तो महिला वर्ग में भक्ति कुलकर्णी वन्तिका अग्रवाल की जगह परतियोगिता में शामिल हो जाएंगी । आपको बता दे की नौ वर्षो के अंतराल के बाद किसी शतरंज खिलाड़ी को अर्जुन अवार्ड दिया गया है ।  

ब्लिट्ज़ टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग में यूएसए के हिकारु नाकामुरा और वेसली सो ,अजरबैजान के शाखिरयार ममेद्यारोव, ईरान के परहम मघसूदलू ,उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक विदेशी खिलाड़ी होंगे तो भारतीय खिलाड़ियो में विदित गुजराती , डी गुकेश , अर्जुन एरिगासी ,निहाल सरीन ,प्रज्ञानंधा खेलते नजर आएंगे ।

Starting rank list of players

No.     Name FideID Rtg
10   GM Nakamura Hikaru 2016192 2909
6   GM So Wesley 5202213 2763
9   GM Erigaisi Arjun 35009192 2750
7   GM Mamedyarov Shakhriyar 13401319 2733
1   GM Nihal Sarin 25092340 2702
8   GM Maghsoodloo Parham 12539929 2672
3   GM Vidit Santosh Gujrathi 5029465 2669
2   GM Abdusattorov Nodirbek 14204118 2666
4   GM Gukesh D 46616543 2632
5   GM Praggnanandhaa R 25059530 2599

महिला खिलाड़ियों में भारत की कोनेरु हम्पी शीर्ष वरीयता दी गयी है ,उनके अलावा हरिका द्रोणावल्ली ,आर वैशाली, भक्ति कुलकर्णी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी । विदेशी खिलाड़ियों में उक्रेन की मारिया मुजयचूक, एना मुजयचूक, एना ऊषेनिना ,जॉर्जिया की नाना दगनिडजे, पोलैंड की ओलिविया किओलबसा प्रतिभागिता कर रही है।

Starting rank list of players

No.     Name FideID Rtg
10   GM Koneru Humpy 5008123 2474
1   GM Muzychuk Anna 14111330 2460
2   GM Muzychuk Mariya 14114550 2427
8   GM Dzagnidze Nana 13601903 2416
7   GM Harika Dronavalli 5015197 2407
6   GM Ushenina Anna 14110911 2395
4   IM Vaishali Rameshbabu 5091756 2361
3   WIM Savitha Shri B 35061887 2311
5   IM Kiolbasa Oliwia 1154613 2279
9   IM Kulkarni Bhakti 5019516 2209