पल्लेकेले : ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउडर जॉश हेजलवुड पिंडली की चोट के कारण टी20 विश्वकप 2026 से बाहर हो गए है। उनकी जगह टीम में स्टीव स्मिथ को शामिल किया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सोमवार को हेजलवुड के रिप्लेसमेंट को मंजूरी दे दी।
हेजलवुड की जगह स्टीव स्मिथ को टीम में शामिल किया गया है। इसी के साथ हेजलवुड पिंडली की चोट के कारण टूर्नामेंट से आधिकारिक रूप से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने हेजलवुड को टीम में जगह दी थी और टीम के चिकित्सा दल को उम्मीद थी कि वह टूर्नामेंट में खेलने के लिए समय पर फिट हो जाएंगे, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए।
आईसीसी की तकनीकी समिति ने हेजलवुड के रिप्लेसमेंट की मंजूरी दी है। इसी के आधार पर स्टीव स्मिथ को आधिकारिक रूप से टीम में शामिल कर लिया गया।
टी20 विश्व कप के लिए अपडेटिड ऑस्ट्रेलियाई टीम
मिच मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा।