Sports

मुंबई : मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने टी20 मुंबई लीग के बहुप्रतीक्षित चौथे सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सफलतापूर्वक पूरी कर ली। इससे पूर्व पहली महिला लीग की नीलामी की सफलता के बाद पुरुषों की फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीमों को अंतिम रूप देने के लिए बोली की मेज पर जोरदार मुकाबला किया, जिसमें उन्होंने जाने-माने अंतरराष्ट्रीय सितारों और शहर की सबसे होनहार उभरती प्रतिभाओं का मेल बिठाया। 

सीजन 4 की नीलामी में बोलियों की जोरदार जंग देखने को मिली जिसमें ऑलराउंडर आकाश पारकर सबसे कीमती खिलाड़ियों में से एक बने। उन्हें सोबो मुंबई फाल्कन्स ने 12 लाख रुपये में खरीदा। विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रसाद पवार (11.50 लाख रुपए) और हरफनमौला मुशीर खान (11 लाख रुपए) को आर्क्स अँधेरी ने अपने इरादे साफ करते हुए अपनी टीम में शामिल किया। इससे पहले लीग ने आइकॉन खिलाड़ियों की एक जबरदस्त सूची की पुष्टि की थी, जो अपनी-अपनी फ्रेंचाइजियों की अगुवाई करेंगे। 

इस सूची में भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और मुंबई के दिग्गज शामिल हैं जिनमें सूर्यकुमार यादव (ट्रंफ नाइट्स मुंबई नार्थ ईस्ट), श्रेयस अय्यर (सोबो मुंबई फालकन्स), अजिंक्य रहाणे (नार्थ मुंबई पैंथर्स), शिवम दुबे (आर्क्स अंधेरी), यशस्वी जायसवाल (बांद्रा ब्लास्टर्स), शार्दुल ठाकुर (ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स), सरफराज खान (आकाश टाइगर्स) और तुषार देशपांडे (MSC मराठा रॉयल्स) शामिल हैं। इस नीलामी ने भविष्य के सितारों के लिए एक लॉन्चपैड के तौर पर लीग की प्रतिष्ठा को और मजबूत किया। 

अर्जुन तेंदुलकर आकर्षण का मुख्य केंद्र बने रहे; उन्हें आर्क्स अंधेरी ने 10 लाख रुपए में खरीदा। दूसरी ओर, युवा सनसनी आयुष म्हात्रे और सूर्यांश शेडगे को ट्रंफ नाइट्स ने अपनी टीम के मुख्य खिलाड़यिों के तौर पर बरकरार रखा। MCA के प्रेसिडेंट, अजिंक्य नाइक ने कहा, 'टी20 मुंबई लीग देश के सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी घरेलू टी20 प्लेटफॉर्म्स में से एक के तौर पर लगातार आगे बढ़ रही है। ऑक्शन में हमने जो ज़बरदस्त जोश देखा, वह मुंबई में मौजूद टैलेंट की गहराई और इस इकोसिस्टम पर फ्रेंचाइज़यिों के भरोसे, दोनों को दिखाता है। 

अब जब खिलाड़ियों का एक मजबूत कोर तैयार हो चुका है, तो हम एक ऐसे सीजन के लिए तैयार हैं जो क्रिकेट की क्वालिटी, मुकाबले और कुल मिलाकर स्टैंडडर् के मामले में एक नया बेंचमाकर् सेट करेगा।' लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन, राजदीप गुप्ता ने आगे कहा, 'ऑक्शन ने एक बार फिर मुंबई की क्रिकेटिंग पाइपलाइन की ताक़त को उजागर किया है। फ्रेंचाइज़यिों ने अपनी अप्रोच में काफी सोच-समझकर फैसले लिए हैं और अनुभवी खिलाड़यिों के साथ-साथ उभरते हुए टैलेंट का एक संतुलित मिश्रण तैयार किया है। यह कॉम्बिनेशन एक हाई-परफॉर्मेंस वाला माहौल बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है, और हमें उम्मीद है कि सीजन 4 में हमें बेहद प्रतिस्पर्धी और रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा।' 

यह टूर्नामेंट जून में शुरू होने वाला है, और इसकी तारीखें और जगहें जल्द ही बता दी जाएंगी। इससे पहले टी20 मुंबई वीमेन्स लीग का पहला ऑक्शन हुआ, जिसमें टीनएज सेंसेशन इरा जाधव ने सुर्खियां बटोरीं, जब आकाश टाइगर्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए 10 लाख रुपये खर्च किए। 

NO Such Result Found