Sports

भुवनेश्वर : स्पेन ने कल वाली गलती नहीं दोहराई और भारत को आखिरी क्वार्टर में वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। स्पेन ने अपना दबदबा साबित करते हुए भारतीय पुरुष टीम को हॉकी प्रो लीग के दूसरे मैच में रविवार को 5-3 से हरा दिया। स्पेन की पुरुष टीम ने अपनी महिला टीम को आज मिली जीत से प्रेरणा लेते हुए भारत की पुरुष टीम को कलिंगा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हार का स्वाद चखाया। स्पेन की टीम आधे समय तक 3-2 से आगे थी।

स्पेन ने आखिरी क्वार्टर में दो गोल दागकर भारत का संघर्ष समाप्त कर दिया। भारत ने छठे मिनट में अभिषेक के मैदानी गोल से बढ़त बनायी। पाउ कुनील ने 14वें मिनट में स्पेन को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। जुआन टेरेस ने इसी मिनट में मैदानी गोल से स्पेन को 2-1 से आगे कर दिया। कुनील ने 24वें मिनट में स्पेन को 3-1 से आगे कर दिया। 

हरमनप्रीत ने 24वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला और स्कोर 2-3 कर दिया। सुखजीत सिंह ने 51वें मिनट में भारत के लिए 3-3 की बराबरी वाला गोल दागा। पेप कुनील ने 54वें मिनट में स्पेन को 4-3 से आगे किया जबकि मार् कमिराल्स ने 59वें मिनट में स्पेन का पांचवां गोल दागकर भारत का संघर्ष समाप्त कर दिया।