चेन्नई : गुजरात टाइटन्स ने रविवार को यहां आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर एक बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन कप्तान शुभमन गिल ने स्वीकार किया कि पारी को खत्म करना एक समस्या रही है और उनकी टीम को आगे चलकर खेल के इस पहलू में सुधार करने की जरूरत होगी। गुजरात टाइटन्स ने सीएसके को आठ विकेट से हराय।
मैच के बाद गिल ने कहा, 'भारत के इस हिस्से में इस तरह की जीत हासिल करके बहुत खुशी हुई। आखिरी चार या पांच ओवरों को छोड़कर यह एक पूर्ण प्रदर्शन था। अगर मुझे आलोचना करनी हो तो पारी को खत्म करना एक समस्या रही है। हमें इस मामले में बेहतर करने की जरूरत है।' गिल ने कहा कि जब उन्होंने टॉस जीता तो वह थोड़े असमंजस में थे कि गेंदबाजी करें या बल्लेबाजी। लेकिन गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें कगिसो रबाडा ने 25 रन देकर तीन विकेट लिए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
गिल ने कहा, 'हमने पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी की।' गिल ने सुदर्शन की शानदार बल्लेबाजी की भी तारीफ करते हुए कहा, 'वह हमेशा फॉर्म में थे। बात बस क्रीज पर समय बिताने की थी।' सुदर्शन ने कहा कि उन्हें अपनी पिछली पारी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 100 रन) से काफी आत्मविश्वास मिला। उन्होंने कहा, 'मैं बस पिछली पारी के आत्मविश्वास को इस पारी में लाना चाहता था। मुझे लगा कि पिच थोड़ी बेहतर हो गई है, लेकिन पहले छह ओवर मुश्किल थे। शुबी (शुभमन गिल) ने एक जबरदस्त छोटी पारी खेली।