मेलबर्न : पहली बार ग्रैंडस्लैम फाइनल खेल रही अमेरिका की सोफिया केनिन ने 2 बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन गारबाइन मुगुरूजा को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन महिला एकल खिताब जीत लिया। 21 साल की केनिन ने एक सेट से पिछडऩे के बाद शानदार वापसी करते हुए दो घंटे तक चले मैच में 4-6, 6-2, 6-2 से जीत दर्ज की।
दूसरी सबसे युवा चैम्पियन
केनिन पिछले 12 साल में सबसे युवा ग्रैंडस्लैम चैम्पियन है। मारिया शारापोवा ने 2008 में 20 वर्ष की उम्र में खिताब जीता था। केनिन 21 साल 80 दिन की है। जापान की नाओमी ओसाका उनसे 22 दिन बड़ी थी जब उन्होंने पिछले साल खिताब जीता था।
2019 में सेरेना को हराया था
केनिन सबसे पहले चर्चा में तब आई थी जब 2018 में उन्होंने डब्ल्यू.टी.ए. रैंकिंग के टॉप-100 में पहुंचने में सफलता हासिल की थी। 2019 के फ्रेंच ओपन में सेरेना विलियमसन को हराकर चौथे राऊंड में आई थी। इसके बाद अब 2020 ऑस्ट्रेलियन ओपन में उन्होंने गारबाइन मुगुरूजा को हराकर चैम्प्यिन बनने का गौरव हासिल किया।
सोफिया केनिन प्रोफाइल
पैमब्रोक पाइन्स फ्लोरिडा, यू.एस.
जन्मतिथि : 14 नवंबर, 1998 (21)
कद : 5 फीट 7 इंच
कोच : एलेक्स केनिन
एकल रिकॉर्ड
कैरियर रिकॉर्ड 192-113 (63.0 प्रतिशत)
कैरियर टाइटल : 4 डब्ल्यूटीए, 4 आईटीएफ
उच्चतम रैंकिंग : 12 (21 अक्टूबर, 2019)
वर्तमान रैंकिंग : 15 (13 जनवरी, 2020)
ग्रैंड स्लैम एकल परिणाम
ऑस्ट्रेलियन ओपन विजेता (2020)
फ्रेंच ओपन चौथा राऊंड (2019)
विंबलडन दूसरा राऊंड (2018, 2019)
यूएस ओपन तीसरा राऊंड (2017, 2018, 2019)
पूर्व कोच को लगती थी मार्टिना हिंगिस की
केनिन जब तीन साल की थी तब उनके पिता ने उन्हें रिक मैक्सी से कोचिंग दिलाई। मैक्सी ने उन्हें 12 वर्ष की उम्र तक कोचिंग दी थी। केनिन के सफर पर मैक्सी ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा था कि कोनिन जब मेरे पास आई वह इतनी छोटी थी कि इससे पहले मैंने किसी प्लेयर को ऐसे कोर्ट पर नहीं देखा। मेरे पास बहुत सारे कोचिंग लेने आते हैं। इसकी खासियत है कि उसके पास उछाल के तुरंत बाद गेंद उठाने की क्षमता है। वह मार्टिना हिंगिस की तरह है। उनमें भी यह खूबी थी।
सोशल मीडिया पर भी रहती हैं सक्रिय
सोफिया केनिन सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाऊंट पर ही करीब लाख फॉलोअर हैं। उनका निक नेम सोनिया है। देखें उनकी कुछेक फोटोज-