Sports

पल्लीकल : आईसीसी टी20 विश्व कप के 16वें मैच में ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका ने चोटिल स्पिनर वानिंदु हसरंगा की जगह दुशान हेमंथा को टीम में शामिल किया। श्रीलंका ने कुसल मेंडिस, पवन रथनायके और दसुन शनाका के अर्धशतकों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। कुसल मेंडिस ने 45 गेंदों पर 61 रन बनाए जिसमें 7 चौके शामिल थे। वहीं रथनायके ने 28 गेंदों पर 8 चौकों और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाए। शनाका ने 20 गेंदों पर 50 रन बनाए जिसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल थे। ओमान की तरफ से जितेन रामानंदी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके जिसके लिए 41 रन दिए। अब ओमान के सामने 226 रन का मजबूत लक्ष्य है। 

प्लेइंग XI 

श्रीलंका : पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालेज, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, मथीशा पथिराना 

ओमान : आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेट कीपर), सुफियान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, जय ओडेड्रा