Sports

खेल डैस्क : होलकर स्टेडियम के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ  खेले गए तीसरे मुकाबले में भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने कीवी गेंदबाज लॉकी फाग्र्यूसन की लय बिगाड़ दी। न्यूजीलैंड की ओर से 8वां ओवर फेंकने आ रहे लॉकी को पहली ही गेंद पर शुभमन ने ड्राइव लगाकर चौका मार दिया। शुभमन यही नहीं रुके उन्होंने तीसरी और चौथी गेंद पर 2 चौके, 5वीं पर छक्का तो आखिरी गेंद पर चौका लगाया और ओवर से 22 रन बटोर लिए। देखें वीडियो- LINK

नए साल में पहले 10 ओवर में भारत का स्कोर (वनडे)
75/0 बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी
67/3 बनाम श्रीलंका, कोलकाता
75/0 बनाम श्रीलंका, त्रिवेंद्रम
48/0 बनाम न्यूजीलैंड, हैदराबाद
52/0 बनाम न्यूजीलैंड, रायपुर
82/0 बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर

तीन वनडे की सीरीज में सबसे ज्यादा रन (भारतीय)
300+ शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड (फिफ्टी तक)
283 विराट कोहली बनाम श्रीलंका


रोहित-गिल इस सीजन में भारत को शानदार ओपनिंग स्टैंड दे रहे हैं। दोनों ने पहले विकेट के लिए क्रमश: 143, 33, 95, 60, 72, 100* जोड़े हैं। वैसे भी 2019 विश्व कप के बाद भारतीय टीम वनडे में 10 बार पहली विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन बना चुकी है। ऑस्ट्रेलिया 7 के आंकड़े के साथ दूसरे नंबर पर है।