Sports

स्पोर्ट्स डेस्क:  इसमें कोई दोराय नहीं कि हमारे देश में ऐसी क्रिकेट की बहुत-सी शख्सियतें हैं, जिनकी भारत और भारत से बाहर फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। दुनिया के कोने-कोने में वो एक फेमस चेहरा हैं। ऐसे में अगर उनके शाॅट की बात करें तो वो भी उनकी तरफ फैमस हो जाते है। ऐसा ही कुछ सैयद मुस्तफा ट्रॉफी में देखने के मिला। जहां मुंबई के लिए खेल रहे श्रेयस अय्यर ने पंजाब के खिलाफ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मशहूर हेलीकॉप्टर शाॅट खेला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari
दरअसल, टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर ने बुधवार को सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। श्रेयस ने सिर्फ 40 गेंदों में ही 80 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 7 चौके मारे। हालांकि इनमें से एक छ्क्का ऐसा था जिसने धोनी की याद दिला दी। अय्यर ने ठीक धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट मारा। जिसका वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है।