Sports

जालन्धर : मोहाली के मैदान में आखिरकर भारतीय धुरंधर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का बल्ला बोल ही उठा। एशिया कप के बाद से लगातार 17 पारियों में शतक को तरस रहे धवन ने आखिरकार मोहाली के मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की खूब खबर ली और अपने करियर का 16वां शतक जड़ दिया। शतक जडऩे के साथ ही धवन ने भारत के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के 15 शतकों का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। सहवाग ने 251 वनडे में 15वां शतक लगाए थे। जबकि धवन ने महज 127वें मैच में ही 16वां शतक लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

वनडे में भारतीय क्रिकेटरों के शतक

Shikhar dhawan photo, shikhar dhawan image, शिखर धवन

 

49 सचिन तेंदुलकर, 452 मैच
41 विराट कोहली, 226 मैच
22 रोहित शर्मा, 205 मैच
22 सौरव गांगुली, 311 मैच
16 शिखर धवन, 127 मैच
15 वीरेंद्र सहवाग, 251 मैच
14 युवराज सिंह, 304 मैच

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वां सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

Shikhar dhawan photo, shikhar dhawan image, शिखर धवन

209 रोहित शर्मा, बेंगलुरु, 2013
175 सचिन तेंदुलकर, हैदराबाद, 2009
171* रोहित शर्मा, पर्थ, 2016
143 सचिन तेंदुलकर, शारजाह, 1998
143 शिखर धवन, मोहाली, 2019
141* रोहित शर्मा, जयपुर, 2013
141 सचिन तेंदुलकर, ढाका, 1998

धवन की वनडे में बेस्ट पारियां

Shikhar dhawan photo, shikhar dhawan image, शिखर धवन

143 बनाम ऑस्ट्रेलिया मोहाली, 2019
137 बनाम साउथ अफ्रीका, एमसीजी, 2015
132 * बनाम श्रीलंका, दांबुला, 2017
127 बनाम हॉन्गकांग, दुबई, 2018
126 बनाम ऑस्ट्रेलिया, कैनबरा, 2016

लिस्ट ए करियर में धवन के 10 हजार रन पूरे

Shikhar dhawan photo, shikhar dhawan image, शिखर धवन

21999 सचिन तेंदुलकर
15622 सौरव गांगुली
15271 राहुल द्रविड़
13080 एमएस धोनी
12931 मोहम्मद अजहरुद्दीन
12663 युवराज सिंह
12258 विराट कोहली
10454 वीरेंद्र सहवाग
10196 रोहित शर्मा
10077 गौतम गंभीर
10002 शिखर धवन

बोनस में : शिखर धवन का यह घर में पांचवां और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा शतक है।