Sports

ढाका , बांग्लादेश ( निकलेश जैन ) लंबे समय बाद बांग्लादेश मे हो रहे ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट में भारत के कई खिलाड़ी भाग ले रहे है और फिलहाल खेले गए 6 राउंड के बाद भारत के सातवे वरीय श्रीनाथ नारायनन अपराजित रहते हुए एकल बढ़त पर चल रहे है । श्रीनाथ नें अब तक 5 मैच में जीत हासिल की है जबकि एक मुक़ाबला ड्रॉ खेला है । छठे राउंड में उन्होने  ईरान के ग्रांड मास्टर मौसूद मौसादेघपौर को पराजित किया और अब जबकि तीन राउंड बाकी है एक अंक की बढ़त उन्हे खिताब का बड़ा दावेदार बना रही है । 

भारत के श्याम सुंदर भी 4.5 अंक बनाकर सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है , छठे राउंड में उन्होने हमवतन आरआर लक्ष्मण को पराजित करते हुए अपनी चौंथी जीत हासिल की । मित्रभा गुहा ने छठे राउंड में हमवतन पी कार्तिकेयन को पराजित किया तो स्टेनी जीए नें बांग्लादेश की युवा उम्मीद मोहम्मद फाहाद रहमान को पराजित करते हुए 4.5 अंक बना लिए है।

भारत के युवा इंटरनेशनल मास्टर आदित्य मित्तल भी 4.5 अंक बनाकर खेल रहे है ,और फिलहाल +2550 रेटिंग के प्रदर्शन के साथ ग्रांड मास्टर नार्म हासिल करने के बेहद करीब चल रहे है ।पांचवे राउंड में उन्होने हमवतन देबाशीश दास को पराजित किया था । 

Rank after Round 6

Rk. SNo     Name Typ sex Gr FED Rtg RtgI Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4  Rp n w we w-we K rtg+/-
1 7   GM Narayanan Srinath       IND 2540 2540 5,5 0,0 21,5 24,5 2505 2787 7 6 4,05 1,95 10 19,5
2 3   GM Bernadskiy Vitaliy       UKR 2580 2580 4,5 0,0 23,5 27,0 2481 2691 7 5,5 4,60 0,90 10 9,0
3 17   GM Mosadeghpour Masoud       IRI 2486 2486 4,5 0,0 22,5 25,5 2525 2705 7 5,5 3,54 1,96 10 19,6
4 2   GM Asadli Vugar U20     AZE 2585 2585 4,5 0,0 22,0 25,0 2484 2617 7 5 4,65 0,35 10 3,5
5 13   IM Mousavi Seyed Khalil       IRI 2510 2510 4,5 0,0 19,5 21,5 2478 2559 7 4,5 3,96 0,54 10 5,4
6 10   GM Shyam Sundar M.       IND 2518 2518 4,5 0,0 19,0 21,5 2434 2565 7 5 4,51 0,49 10 4,9
7 18   IM Mitrabha Guha U20     IND 2479 2479 4,5 0,0 18,5 21,5 2473 2602 7 5 3,77 1,23 10 12,3
8 6   GM Iskandarov Misratdin       AZE 2552 2552 4,5 0,0 18,5 21,0 2450 2595 7 5 4,56 0,44 10 4,4
9 9   GM Stany G.A.       IND 2522 2522 4,5 0,0 18,0 20,5 2407 2493 7 4,5 4,71 -0,21 10 -2,1
10 15   GM Sumets Andrey       UKR 2497 2497 4,5 0,0 18,0 20,0 2409 2543 7 5 4,49 0,51 10 5,1
11 22   GM Rasulov Vugar       AZE 2452 2452 4,5 0,0 17,5 20,0 2409 2614 7 5,5 4,08 1,42 10 14,2
12 23   IM Aditya Mittal U16     IND 2447 2447 4,5 0,0 17,5 19,5 2409 2541 7 5 4,03 0,97 10 9,7
13 30   GM Haznedaroglu Kivanc       TUR 2438 2438 4,5 0,0 16,5 18,5 2402 2524 7 5 4,07 0,93 10 9,3
14 12   GM Visakh N R       IND 2515 2515 4,5 0,0 15,5 17,0 2388 2481 7 4,5 4,71 -0,21 10 -2,1
15 33   IM Koustav Chatterjee U18     IND 2431 2431 4,0 0,0 19,5 21,5 2527 2606 7 5 3,22 1,78 10 17,8
16 5   GM Solodovnichenko Yuri       UKR 2577 2577 4,0 0,0 19,0 21,5 2412 2491 7 4,5 5,15 -0,65 10 -6,5
17 25   GM Malakhatko Vadim       BEL 2444 2444 4,0 0,0 19,0 20,5 2456 2508 7 4,5 3,78 0,72 10 7,2
18 24   IM Aronyak Ghosh U18     IND 2445 2445 4,0 0,0 18,5 20,5 2399 2465 7 4,5 4,21 0,29 10 2,9
19 34   IM Harikrishnan.A.Ra U20     IND 2429 2429 4,0 0,0 17,5 19,5 2393 2453 7 4,5 4,07 0,43 10 4,3
20 32   GM Rahman Ziaur       BAN 2431 2431 4,0 0,0 17,5 19,5 2209 2332 7 4,5 4,98 -0,48 10 -4,8