Sports

नई दिल्लीः आईपीएल सीजन-11 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस से हार का मुंह देखने के बाद शाहरूख खान की टीम कोलकाता नाईट राइडर्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मैच में शाहरूख के लिए वो खिलाड़ी सिरदर्द बना है जिसे उन्होंने 60 लाख बचाने के चक्कर में नहीं खरीदा था। यह खिलाड़ी है सूर्यकुमार यादव। यादव अब मुंबई के लिए ओपनर के रूप में शानदार भूमिका निभा रहे हैं आैर उन्होंने इस मुकाबले में 36 रनों की पारी खेली थी।

नहीं लगा पाए बड़ी बोली
यादव की जब बोली लगने लगी तो केकेआर आैर मुंबई के बीच टक्कर देखने को मिली। केकेआर ने हालांकि 2.60 लाख तक बोली पहुंचाई लेकिन मुंबई ने 3.20 करोड़ दांव पर लगा दिए। यादव की कीमत बढ़ती देख केकेआर वहां ही रूक गई आैर मुंबई ने उन्हें 3.20 करोड़ में खरीद लिया। 

रनों के मामले में चल रहे हैं टाॅप 5 में
इस सीजन में रनों के मामले में यादव टाॅप 5 में हैं आैर वह दूसरे स्थान पर काबिज हैं। वह 11 मैचों में 435 रन बना चुके हैं, जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल हैं। उन्होंने अबतक खेले गए 11 मैच में 43, 28, 53, 0, 72, 34, 44, 9,57, 59, 36 का स्कोर बनाया है।

मुंबई इंडियंस के लिए अब हर मैच करो या मरो वाला है। ऐसे में उनके ओपनिंग बल्लेबाज यादव टीम को अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं। पिछले सीजन में कोलकाता में उन्हें 7 या 8 नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिलता था, इस कारण वे अपनी प्रतिभा नहीं दिखा पाए, लेकिन इस सीजन में वो मुंबई इंडियंस के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। 2017 के सीजन में यादव 10 मैचों में 105 रन ही बना सके थे।