Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल इस दिनों खेल से दूर मालदीव में छुट्टियां एंज्वाय कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की। हाल ही में साइना ने एक नई फोटो शेयर की है जिसमें वह ग्लेमरस अंदाज में दिखाई दी। साइना की फोटो के बाद लोगों ने कहा कि बाॅलीवुड छोड़ बैडमिंटन को फाॅलो करें। 

साइना ने इंस्टाग्राम पर एक नई फोटो शेयर की है जिसमें वह काले रंग की मिनी स्कर्ट में नजर आई। इस दौरान साइना काफी ग्लेमरस नजर आ रही थी। उनकी इन फोटो को लोगो काफी पसंद कर रहे हैं और चंद मिनटों में ही 9 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइट किया है। वहीं कुछ लोगों ने इस पर कमेंट्स भी किए। एक यूजर ने साइना की इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, सुंदर लग रही हो हाॅट। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, बहुत बढ़िया दिख रही हो। इस दौरान एक यूजर ने लिखा, बाॅलीवुड का बाॅयकाट करो और बैडमिंटन को फाॅलो करो। 

गौर हो कि साइना नेहवाल एक भारतीय पेशेवर बैडमिंटन एकल खिलाड़ी हैं। वह विश्व की नम्बर 1 खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। इसी के साथ ही उन्होंने 24 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय खिताब जीते हैं, जिसमें 11 सुपरसीरीज खिताब शामिल हैं। हालांकि वह 2009 में दुनिया के दूसरे स्थान पर पहुंच गई, लेकिन वह इसके बाद वह 2015 में एक बार फिर से दुनिया एक बैडमिंटन खिलाड़ी बनी थी। 

साइना नेहवाल की कुछ अन्य तस्वीरें