Sports

नई दिल्लीः मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ना सिर्फ मैदान पर अपने करिश्माई प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं बल्कि सामाजिक कार्य करके भी वह चर्चा में रहते हैं। इस दिग्गज ने कई दफा सड़क पर लोगों को हेलमेट पहनकर चलने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की हिदायतें भी दी हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक बार फिर ऐसा काम कर दिया है जिसे देख हर कोई उन्हें सलाम कर रहा है। 

क्या है वो काम
सचिन ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर एक चील की जान बचाते हुए दिख रहे हैं। उनका यह वीडियो हर किसी का दिल जीत रहा है। सचिन अपने इस वीडियो के जरिए बता रहे हैं कि गर्मियों में किस तरह से किसी भी पक्षी को राहत दी सकती है और उसकी जान बचाई जा सकती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गर्मी से बेहाल एक चील क्रिकेट के 'भगवान' की शरण में आता है। उनकी बालकनी में एक चील चोटिल स्थिति में आकर गिर गया। वह उड़ नहीं पा रहा था। पक्षियों को क्या खिलाना है, उन्हें नहीं पता था। उसे ब्रेड खिलाएं या चिकन। सचिन इसे लेकर कंफ्यूज हैं। लेकिन वीडियो में थोडी देर बात वह इस चील को अपने हाथों से खिलाते दिखाई पड़ रहे हैं। 

वीडियो में सचिन थोड़ा कंफ्यूज नजर आते हैं। इस दौरान वह खुद भी यह नहीं जानते थे कि इसके लिए क्या किया जाए। इसीलिए उन्होंने इस काम में माहिर मुंबई के एक एनजीओ से संपर्क किया। टाइम लैप्स वाले इस वीडियो फुटेज में दिखता है कि कैसे एनजीओ के स्वयंसेवक उनके घर में आते हैं और वह उन्हें बताते हैं कि पक्षी बेहद प्यासा और थका हुआ है। शायद इसीलिए वह उड़ान भी नहीं भर पा रहा है।