Sports

जालन्धर : क्रिकेट जगत में सचिन तेंदुलकर को लिटिल मास्टर इसलिए टाइटल मिला था क्योंकि उनकी हाइट एक आम क्रिकेटर से कम थी। 5.4 फुट लंबे सचिन ने कम कद के बावजूद भी अपने खेल से ऐसी ऊंचाइयां छूई हैं कि हर कोई उनकी दाद देता है। सचिन अब रिटायर्ट हो चुके हैं तो ऐसे में क्रिकेट फैंस की नजरें उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर टिकी हुई हैं। अर्जुन इन दिनों अपने प्रदर्शन के अलावा लंबे कद के लिए भी मशहूर हैं। अर्जुन का 6.3 फुट का कद हर किसी को चौका रहा है।  

ईशा-आनंद की शादी में नजर आए थे अर्जुन-अमिताभ
बीते दिनों मुंबई में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी थी। इसमें क्रिकेटर्स के अलावा बॉलीवुड स्टार्स ने भी शिकरत की। यहीं सचिन तेंदुलकर फैमिली के साथ आए थे। एक मौके पर जब सचिन, उनकी पत्नी, अर्जुन के साथ हरभजन सिंह, गीता और अमिताभ इकट्ठा हो गए तो इन्होंने एक फोटो करवाई। इस फोटो में अर्जुन अमिताभ के पास खड़े हैं और उनकी हाइट अमिताभ से भी ज्यादा लग रही है। बता दें कि अमिताभ की हाइट करीब 6 फुट 2 इंच है। ऐसे में अर्जुन की लंबी हाइट देखकर सबका चौकना लाजिमी था।
देखें फोटो-

Sachin 5'4' Arjun 6'3" : Know How Arjun got Long height

इसलिए हुआ ऊंचा कद

Sachin 5'4' Arjun 6'3" : Know How Arjun got Long height

दरअसल सचिन तेंदुलकर जब अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर से गुजर रहे थे उन्हीं दिनों मे ंउनका बेटा अर्जुन भी क्रिकेटर बनने का सपना संजोए हुआ था। अर्जुन तेज गेंदबाज बनना चाहते थे इसमें ज्यादा ताकत के लिए उन्होंने डाइट अच्छी रखी। इसके अलावा रनिंग, स्ट्रिक एक्सरसाइज ने उन्हें फायदा दिया। विज्ञान कहता है कि कद वंश पर निर्भर करता है लेकिन जब आप सही उम्र में अपने शरीर पर काम करे और सही डाइट लें तो इसे किसी भी प्रकार से ढाला जा सकता है। यही अर्जुन के मामले में हुआ है।

पिता को आदर्श नहीं मानते अर्जुन

Sachin 5'4' Arjun 6'3" : Know How Arjun got Long height

पूरी दुनिया के क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को बल्लेबाजी में अपना आदर्श मानते हैं लेकिन खुद अर्जुन पिता को अपना आदर्श नहीं मानते। अर्जुन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह हमेशा से तेज गेंदबाज बनना चाहते थे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और इंगलैंड के ऑलराऊंडर बेन स्टोक्स उनके आदर्श प्लेयर्स में से एक है।