Sports

खेल डैस्क : दक्षिण अफ्रीका के ओपनर क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) अपने आखिरी क्रिकेट विश्व कप 2023 (cricket world cup 2023) को यादगार बनाने में जोर लगा रहे हैं। बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप 2023 के तहत खेले गए मैच में उन्होंने शतक लगा दिया। यह विश्व कप में उनका चौथा शतक है। वह श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ भी शतक जड़ चुके हैं। ऐसा कर उन्होंने कुमार संगाकारा का एक विश्व कप में 4 शतक लगाने का रिकॉर्ड बराबर कर लिया। संगाकारा ने यह रिकॉर्ड 2015 विश्व कप के दौरान बनाया था। 

 

Quinton de Kock, Cricket World Cup, Cricket World Cup 2023, CWC 2023, SA vs NZ, क्विंटन डी कॉक, क्रिकेट विश्व कप, क्रिकेट विश्व कप 2023, सीडब्ल्यूसी 2023, दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड

 


हर्षल गिब्स का रिकॉर्ड किया बरबार
बहरहाल, क्विंटन डी कॉक का यह वनडे फॉर्मेट में 21 शतक रहा। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के ही हर्षल गिब्स की बराबरी कर ली है जिन्होंने 248 मैचों में यह कारनामा कर दिखाया था। डी कॉक की खासियत यह रही है कि वह 21 शतक तक महज 152 पारियों में ही पहुंच गए। इस लिस्ट में अभी हाशिम अमला पहले नंबर पर हैं जिन्होंने 181 मैचों में 27 शतक लगाए हैं। दूसरे नंबर पर एबी डीविलियर्स हैं जिन्होंने 223 मुकाबलों में 25 शतक लगाए हैं।

 

 


विश्व कप 2023 के टॉप स्कोरर
क्विंटन डी कॉक : 7 मैच, 531 रन (शतक तक)
डेविड वॉर्नर : 6 मैच, 413 रन
रचिन रविंद्र : 7 मैच, 406 रन
रोहित शर्मा : 6 मैच, 398 रन
मोहम्मद रिजवान : 7 मैच, 359 रन

 

Quinton de Kock, Cricket World Cup, Cricket World Cup 2023, CWC 2023, SA vs NZ, क्विंटन डी कॉक, क्रिकेट विश्व कप, क्रिकेट विश्व कप 2023, सीडब्ल्यूसी 2023, दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड

 


6500 से ज्यादा रन बना चुके
डीकॉक दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे में 7वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह 152 मुकाबलों में 6500+ रन बना चुके हैं। वह जोंटी रोड्स (5935) से आगे चल रहे हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर जैक कैलिस हैं जिन्होंने 323 मैचों में 11550 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर 9427 रनों के साथ एबी डीविलियर्स बने हुए हैं। हाशिम अमला 8113, हर्षल गिब्स 8094, ग्रीम स्मिथ 6989 और गैरी क्रिस्टिन 6798 रन बना चुके हैं। 

 

 


एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक
5 रोहित शर्मा (2019)
4 कुमार संगाकारा (2015)
4 क्विंटन डी कॉक (2023)

 

Quinton de Kock, Cricket World Cup, Cricket World Cup 2023, CWC 2023, SA vs NZ, क्विंटन डी कॉक, क्रिकेट विश्व कप, क्रिकेट विश्व कप 2023, सीडब्ल्यूसी 2023, दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड


मैच की बात करें तो पुणे के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए डी कॉक और कप्तान बावुमा के कारण सधी हुई शुरूआत की थी। बावुमा ने 28 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए। इसके बाद डीकॉक ने एक छोर संभाला और अपना शतक पूरा किया। डीकॉक ने रासी वेन के साथ साझेदारी निभाते हुए दक्षिण अफ्रीका को 200 रन पार करवा दिया।

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
न्यूजीलैंड :
डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट।
दक्षिण अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेन्सन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।