Sports

खेल डैस्क : दक्षिण अफ्रीका ऑलराऊंडर हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने सेंचुरियन के मैदान पर अपने दमदार बल्लेबाजी का सबूत देते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को जमकर पीटा और अपनी टीम का स्कोर 416 तक ले गए। क्लासेन ने महज 57 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। ऐसा कर वह दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले पांचवें स्थान पर भी काबिज हो गए। क्लासेन इससे पहले 54 गेंदों पर भी शतक लगा चुके हैं। क्लासेन ने अपनी पारी में 83 गेंदों में 13 चौके और 13 छक्कों की मदद से 174 रन बनाए। उन्होंने डेविड मिलर के साथ मिलकर आखिरी 100 गेंदों में 200 से ज्यादा रन पार्टनरशिप के लिए जोड़े।


दक्षिण अफ्रीका के लिए तेज वनडे शतक
31 गेंद : एबी डीविलियर्स
44 गेंद : मार्क बाऊचर
52 गेंद : एबी डीविलियर्स
54 गेंद : हेनरिक क्लासेन
57 गेंद : एबी डीविलियर्स
57* गेंद : हेनरिक क्लासेन
58 गेंद : एबी डीविलियर्स
66 गेंद : एबी डीविलियर्स
68 गेंद : एबी डीविलियर्स

SA vs AUS, Heinrich Klaasen, South Africa vs Australia, Cricket news, sports, दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, हेनरिक क्लासेन, दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, क्रिकेट समाचार, खेल

 

दक्षिण अफ्रीका के लिए एक वनडे पारी में सर्वाधिक छक्के
16 - एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, जोहान्सबर्ग, 2015
13 - हेनरिक क्लासेन बनाम ऑस्ट्रेलिया, सेंचुरियन, 2023
11 - एबी डिविलियर्स बनाम भारत, मुंबई वानखेड़े, 2015
11 - क्विंटिन डी कॉक बनाम ऑस्ट्रेलिया, सेंचुरियन, 2016
10 - मार्क बाउचर बनाम जिमबाब्वे, पोटचेफस्ट्रूम, 2006

 

आखिरी 100 गेंदों में 200+ रन जोडे़
दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डिकॉक और रिजा हेंडरिक्स की बदौलत अच्छी शुरूआत की थी। डिकॉक ने जहां 64 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 45 रन बनाए तो वहीं, हेंडरिक्स ने 34 गेंदों पर 28 रन का योगदान दिया। रासी वेन दूसें ने 65 गेंदों पर सात चौके और दो छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। कप्तान ऐडन मार्करम के 8 रन पर आऊट होने के बाद हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर ने पारी को आगे बढ़ाया। मिलर ने 45 गेंदों पर 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 82 रन बनाए तो क्लासेन ने 174 रन की बड़ी पारी खेली। 

 

एडम जंपा ने शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जंपा का जमकर शिकार किया। दोनों बल्लेबाजों ने जंपा के ओवरों में तेजी से रन बटोरे। जंपा ने अपने कोटे के 10 ओवर में 113 रन दे दिए और उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला। यह वनडे फार्मेट में किसी गेंदबाज के सबसे खराब आंकड़े हैं। इसके अलावा हेजलवुड ने 79 रन देकर 2, स्टोइनिस ने 81 रन देकर 1, माइकल नेसर ने 59 रन देकर 1, नाथन एलिस ने 79 रन देकर एक विकेट लिया। 

 

SA vs AUS, Heinrich Klaasen, South Africa vs Australia, Cricket news, sports, दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, हेनरिक क्लासेन, दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, क्रिकेट समाचार, खेल

मैच देखने के लिए हेनरिक क्लासेन का परिवार भी स्टेडियम में मौजूदा था। उन्होंने जमकर क्लासेन को चीयर्स किया।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दक्षिण अफ्रीका :
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीज़ा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, 
जेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
ऑस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (WK), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, माइकल नेसर, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।