Sports

खेल डैस्क : अफगानिस्तान के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप 2023 (Cricket World Cup 2023) के अहम मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बल्ले से तेजतर्रार शतक देखने को मिला। अफगानिस्तान ने दिल्ली के पिच पर पहले खेलते हुए 272 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया को रोहित ने धमाकेदार शुरूआत दी थी। रोहित ने अफगानिस्तान के सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 63 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया। सिर्फ यही नहीं, रोहित अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर भी बन गए हैं। उनके नाम पर बतौर ओपनर भी बड़े रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं।  

 

Rohit Sharma, fastest century for India in Cricket World Cup, Team india, IND vs AFG, cricket world cup 2023, Cricket news, sports

 

किसी भारतीय द्वारा विश्व कप में सबसे तेज शतक
63 गेंदें - रोहित शर्मा - भारत बनाम अफगानिस्तान, 2023
81 गेंदें - वीरेंद्र सहवाग - भारत बनाम बरमूडा, 2007
83 गेंदें - विराट कोहली - भारत बनाम बांग्लादेश, 2011
84 गेंदें - सचिन तेंदुलकर - भारत बनाम केन्या, 1999
84 गेंदें - शिखर धवन - भारत बनाम आयरलैंड, 2015


 

 

 

सर्वाधिक वनडे शतक
49 - सचिन तेंदुलकर
47-विराट कोहली
31 - रोहित शर्मा
30 - रिकी पोंटिंग
28 - सनथ जयसूर्या

 


भारत के लिए सबसे तेज वनडे शतक (ओवरऑल)
52 - विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, जयपुर, 2013
60 - वीरेंद्र सहवाग बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन, 2009
61 - विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर, 2013
62 - मोहम्मद अजहरुद्दीन बनाम न्यूज़ीलैंड, बड़ौदा, 1988
63 - रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2023

 

 

विश्व कप में सबसे तेज शतक
49 - एडेन मार्कराम (दक्षिण अफ्रीका) बनाम श्रीलंका, दिल्ली, 2023
50 - केविन ओ'ब्रायन (आयरलैंड) बनाम इंग्लैंड, बेंगलुरु, 2011
51 - ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम श्रीलंका, सिडनी, 2015
52 - एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी, 2015
57 - इयोन मोर्गन (इंग्लैंड) बनाम अफगानिस्तान, मैनचेस्टर, 2019
63 - रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2023

 

Rohit Sharma, fastest century for India in Cricket World Cup, Team india, IND vs AFG, cricket world cup 2023, Cricket news, sports

 

सलामी बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक वनडे शतक
45 - सचिन तेंदुलकर
29 - रोहित शर्मा
28 - सनथ जयसूर्या
27- हाशिम अमला
25 - क्रिस गेल


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
अफगानिस्तान :
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज