स्पोर्ट्स डेस्क : हिटमेन के नाम से जाने जाते भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने बुहत से रिकाॅर्ड अपने नाम किए हैं। इन्हीं में से एक है टी20 में सबसे तेज शतक का रिकाॅर्ड जिसे रोहित ने साल 2017 में आज ही के दिन (22 दिसम्बर) अपने नाम किया था। रोहित ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 35 गेंदों में शतक ठोका था और ये कमाल करने वाले पहले भारतीय बने। इससे पहले भारत की तरफ से केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20आई में सबसे शतक (46 गेंदों में) ठोका था।

मुंबई के इस बल्लेबाज (रोहित शर्मा) ने इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए टी20 में सबसे तेज शतक लगाया था। उन्होंने कुल 118 रन की पारी खेली थी जिसमें 10 छक्के और 12 चौके शामिल थे। ये पारी खेलकर रोहित ने डेविड मिलर की बराबरी की थी। मिलर ने भी 35 गेंदों पर टी20 में शतक ठोका था। मिलर ने ये कमाल बांग्लादेश के खिलाफ 29/10/2017 को किया था। वहीं टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने से 9 दिन पहले रोहित ने वनडे में दोहरा शतक भी ठोका था।

T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले 5 खिलाड़ी
खिलाड़ी |
बाॅल |
बनाम |
वेन्यू |
तारीख |
डेविड मिलर |
35 |
बांग्लादेश |
पोचस्ट्रूम |
29/10/2017 |
रोहित शर्मा |
35 |
श्रीलंका |
इंदौर |
22/12/2017 |
सुदेश विक्रमसेकरा |
35 |
तुर्की |
इलफोव काउंटी |
30/08/2019 |
शिवकुमार पेरियालवार |
39 |
तुर्की |
इलफोव काउंटी |
29/08/2019 |
जॉर्ज मुन्से |
41 |
नीदर्सलैंड |
डबलिन |
16/09/2019 |