Sports

माल्मो , स्वीडन (निकलेश जैन) । प्रतिष्ठित 31वें तेपे सिगमन इंटरनेशनल शतरंज में पहले राउंड में भारत के नम्बर एक खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी नें काले मोहरो से खेलते हुए दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन को ड्रा पर रोकते हुए अपने अभियान की अच्छी शुरुआत की है . कार्लसन के किंग पॉन ओपनिंग का जबाब अर्जुन नें पेट्रोव डिफेंस से दिया रोचक बात यह है की अर्जुन जो की पिछले कुछ समय से बेहद आक्रामक शतरंज खेलते हुए आए है इस मुक़ाबले में बेहद संतुलित माने जाने वाली पेट्रोव ओपनिंग खेलते नज़र आए जो शायद उनके बदले हुए नजरिये को बता रही है की अब वह आक्रामक और संतुलित दोनों तरह की शतरंज खेलते हुए नज़र आयेंगे , अब दूसरे राउंड में अर्जुन का सामना दुनिया टर्की के युवा खिलाड़ी यागिज़ कान से होगा जो अभी अभी दुनिया के सबसे कम उम्र के 2700 अंकों वाले खिलाड़ी बने है। पहले राउंड के अन्य मुकाबलों में उज़्बेक्सितान के अब्दुसत्तोरोव अब्दुसत्तोरोव नोदीरबेक नें चीन की जू जिनेर को और यूएसए के एंडी वुडवर्ड नें स्वीडन के नील्स ग्रैंडेलियस को मात दी जबकि यागिज़ नें नीदरलैंड के वान फारेस्ट से ड्रा खेला .

NO Such Result Found