स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए आज का दिन (यानी कि 4 अक्तूबर) बेहद खास है। पंत आज अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1997 को उत्तराखंड के रुड़की में जन्में ऋषभ पंत ने बहुत ही कम समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल के दम पर पहचान बना ली थी। विदेशी पिचों पर उनकी कई विजयी पारियां निकलीं जो उनके आत्मविश्वास व ताकत को उजागर करती हैं। हालांकि पंत का फर्श से अर्श तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा। पंत अब भारतीय टीम के अहम विकेटकीपर बन चुके हैं। उनके जन्मदिन के माैके पर हम आपको बताएंगे कि पंत कितनी संपत्ति के मालिक हैं-
करोड़ों के मालिक हैं ऋषभ पंत
अपने खेल के साथ-साथ अपनी लग्जरी लाइफ जीने के लिए मशहूर 25 वर्षीय पंत की कुल नेटवर्थ लगभग 66.42 करोड़ रुपए है। साल 2021 में पंत की कुल संपत्ति 5 मिलियन डॉलर थी, जो भारतीय रुपए के अनुसार 39 करोड़ है। महज आखिरी एक साल में उनकी विज्ञापन के जरिए बंपर कमाई हुई। साथ ही पंत को महंगी कारों के भी शौकीन हैं। उनके कार कलेक्शन में 1.80 करोड़ की Audi A8, दो करोड़ की Merecedez और 95 लाख की Ford शामिल है।

इसके अलावा पंत बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट के ए ग्रेड में आते हैं, जिसके तहत उन्हें सालाना 5 करोड़ रुपए मिलते हैं। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के लिए पंत कप्तानी करते हैं, जिसके लिए उन्हें फिलहाल एक सीजन की 16 करोड़ रुपए फीस मिलती है।
उर्वशी रौतेला से भी खूबसूरत है उनकी गर्लफ्रेंड
बाॅलीवुड एक्ट्रैस उर्वशी रौतेला के साथ पंत की अफेयर की खबरें काफी उड़ी थीं। दोनों को लेकर अभी भी सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल होते हैं। हालांकि यह साफ है कि पंत और उर्वशी के बीच अफेयर नहीं है। वहीं पंत जिस लड़की पर दिल हारकर बैठे हुए हैं वो है ईशा नेगी। ईशा नेगी ने अपने इंस्टाग्राम पर पंत के साथ भी कई तस्वीरें साझा की हैं। ईशा खूबसूरती के मामले में उर्वशी रौतेला से कम नहीं है। पंत जब भी को धमाकेदार पारी खेलते हैं तो ईशा सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर किए बिना नहीं रहती। पंत और ईशा का प्यार 2019 में उजागर हुआ जब दोनों की तस्वीरें एक साथ सोशल मीडिया पर सामने आईं। फिर ईशा ने कई बार प्यार का इजहार करते हुए पंत के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिससे साफ हो गया कि दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं।

कौन है ईशा नेगी?
बता दें कि ईशा दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल की पूर्व छात्रा हैं। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से बीए ऑनर्स में स्नातक की डिग्री ली है। वह एक आंत्रप्रेन्योर और इंटीरियर डेकोर डिजाइनर हैं। पंत के साथ रिलेशनशिप का खुलासा होने के बाद वे सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2 लाख 13 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

पंत का करियर
पंत 31 टेस्ट मैचों में 43.33 की औसत से 2123 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 5 शतक और 10 अर्धशतक जड़े। पंत 12 इंटरनेशनल वनडे मैचों में 36.52 की औसत से 840 रन बना चुके हैं। वहीं 61 टी20आई मैचों में 3 अर्धशतक के दम पर 934 रन बना चुके हैं।