Sports

खेल डैस्क : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार तीसरे साल प्लेऑफ में जगह बनाने में तो सफल रही लेकिन फाइनल मेंं पहुंचना उनके लिए पॉसिबल नहीं हुआ है। आरसीबी की कप्तानी इस बार फाफ डु प्लेसिस के हाथ में थे। उन्होंने मैच गंवाने के बाद हार के कारणों पर चर्चा की। फाफ ने कहा कि जब हम मैदान से बाहर गए तो हमें लगा कि कुछ कमी है। पहले 3-4 ओवर चुनौती भरे थे। गेंद मूवमेंट कर रही थी। इस पिच पर 180 का स्कोर अच्छा रहना था। हमें पहले छह ओवर तो ऐसा लगा जैसे टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं। अन्य विकेटों की तुलना में आज यहां नई गेंद तेजी से आ रही थी। लेकिन दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो गई। 

 

यह भी पढ़ें:- एक बार फिर नॉकआउट मैच में मिली RCB को हार, सोशल मीडिया पर हुई जमकर ट्रोल

यह भी पढ़ें:-  WWE स्टार Liv Morgan ने Black Bikini पहनकर लिया पैडलबोर्डिंग का मजा, फैंस बोले- वाह

 

डुप्लेसिस बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व है। यह हमारे लिए काफी उम्दा सीजन रहा। हर्षल, डीके जिन खिलाडिय़ों को भी टीम इंडिया के लिए चुना गया है वह डिजर्व करते हैं। हमने आज अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दिया और वैसे भी हमारे सामने राजस्थान जैसी मजबूत टीम थी। हमारे लिए युवा खिलाडिय़ों ने काफी प्रभावित किया। हमारे पास तीन वर्षीय योजना है जिसे हमें आगे लेकर जाना है। आप ख़ुद देख सकते हैं कि रजत ने टीम में आने के बाद से किस तरह का खेल दिखाया है। हम अपने फैंस के शुक्रगुजार हैं। आप जहां भी जाइए वहां आरसीबी-आरसीबी गूंजता है। इसलिए इस अपार समर्थन और प्रेम के लिए फैंस का बहुत-बहुत आभार।

 


यह भी पढ़ें:- IPL 2022 : ‘मैंने जोस बटलर को बतौर दूसरा पति अडॉप्ट किया है’

यह भी पढ़ें:-  फ्रेंच ओपन : टेनिस प्लेयर Irina Camelia Begu का फेंका रैकेट बच्चे को लगा, Video

 

डुप्लेसिस बोले - यह अविश्वसनीय बात है, सिर्फ बुलबुला ही नहीं बल्कि भारत के लोगों के प्रति हमारे मन में गहरा सम्मान है। जब आप अपने होटल वापस जाते हैं और वहां हमेशा 3 बजे तक लोग काम करते हैं और फिर सुबह 7 बजे नाश्ते के लिए उठ जाते हैं। एक टीम के रूप में हमें दिखाए गए सभी दयालुता के लिए आभारी हूं, लेकिन मुझे पता है कि यह पूरे भारत में होता है। यह भारतीय संस्कृति का बहुत अच्छा हिस्सा है।