Sports

जालन्धर : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बीते दिनों बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान चर्चा में आई आर.सी.बी. की सबसे बड़ी फैन दीपिका घोष ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। दरअसल बेंगलुरु की जीत के बाद क्रॉप टॉप पहनी दीपिका के नाचते हुए की वीडियो टीवी स्क्रीन पर प्ले हुई थी। इसके बाद से वह इंटरनैट संसेशन बन गई।

Sports

IPL 2019 : RCB mysterious Girl viral on internet


IPL 2019 : RCB mysterious Girl viral on internet

IPL 2019 : RCB mysterious Girl viral on internet
सोशल मीडिया पर उनके नाम से कई आई.डी. बन गई। फैंस के इस उत्साह के कारण दीपिका भी परेशान हो गई। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर लिखा है कि यह मेरा असली अकाऊंट है। मेरे नाम से कई फेक अकाऊंट बने हैं, उन्हें फॉलो मत करें। वहीं, पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- जल्द ही पोस्ट पब्लिश करूंगी। लेकिन इस बीच में मैं नहीं चाहती कि मेरे सभी मित्र और परिवार के सदस्य इससे प्रभावित हों।

PunjabKesari

दीपिका द्वारा डाली गई उक्त पोस्ट को भी करीब 80 हजार फैंस ने लाइक किया था। खास बात यह रही कि उक्त मैच से पहले दीपिका के इंस्टाग्राम पर जो 30 हजार के पास फॉलोअर थे वह महज तीन दिनों में ही 2.76 लाख के पार हो गए। उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना माना जा रहा है।