नई दिल्लीः कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले के दाैरान चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने लगातार दो गेंदों पर कैच ड्राॅप कर सबको हैरान कर दिया। कोलकाता जब बल्लेबाजी के लिए आया तो पारी का दूसरा ओवर केएम आसिफ फेंकने आए। सामने सुनील नारायण खड़े थे। आसिफ ने ओवर की पांचवी गेंद फेंकी जिसपर जडेजा ने मिड आॅफ की तरफ शाॅट खेला। वहां जडेजा खड़े थे आैर गेंद सीधी उनके हाथों में गई लेकिन वह गेंद को लपक नहीं सके। जडेजा के कैच छोड़ने पर सब हैरान दिखे क्योंकि किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि बेहतरीन फिल्डिरों में गिने जाने वाले जडेजा कैच छोड़ेंगे। अगली गेंद पर फिर किया निराश इसी ओवर की अगली ही गेंद पर नारायण ने फिर उसी ही जगह पर शाॅट मारा। गेंद जडेजा की ओर गई आैर ऐसा लगने लगा कि उन्होंने गेंद को लपक लिया। लेकिन गेंद एक बार फिर जडेजा के हाथों से निकल गई आैर नारायण को लगातार दूसरा जीवदान मिल गया। साधारण फिल्डिंग देख धोनी भी हुए हैरान जडेजा की साधारण ऐसी साधारण फिल्डिंग देख चेन्नई फैंस निराश तो दिखे लेकिन कप्तान धोनी भी हैरान रह गए। धोनी का हैरान होना भी लाजमी था क्योंकि जडेजा से कोई भी ऐसी खराब फिल्डिंग की उम्मीद नहीं की जा सकती। जडेजा को सबसे तेज आैर चतुर फिल्डिरों में गिना जाता है। सोशल मीडिया पर यूं उड़ा मजाक-
Kyun chalti hai Pawan Kyun jhoome hai gagan Kyun team mein hai Jadeja chaman Na tum jaano na hum#KKRvCSK — SAGAR (@sagarcasm) May 3, 2018
Kyun chalti hai Pawan Kyun jhoome hai gagan Kyun team mein hai Jadeja chaman Na tum jaano na hum#KKRvCSK
Jadeja trying to catch the ball. #CSKvKKR pic.twitter.com/I1IJULKdWm — Sunil- The Cricketer (@1sInto2s) May 3, 2018
Jadeja trying to catch the ball. #CSKvKKR pic.twitter.com/I1IJULKdWm
How Dhoni sees Jadeja Vs How everyone sees Jadeja.#KKRvCSK pic.twitter.com/c1UfHGP6MJ — Chetan_K (@ChetanK1007) May 3, 2018
How Dhoni sees Jadeja Vs How everyone sees Jadeja.#KKRvCSK pic.twitter.com/c1UfHGP6MJ
Dhoni to Jadeja after the match#KKRvCSK pic.twitter.com/EmReU1Pl7x — RS (@AwaraRish) May 3, 2018
Dhoni to Jadeja after the match#KKRvCSK pic.twitter.com/EmReU1Pl7x
MS Dhoni to Sir Jadeja right now : pic.twitter.com/tA6cY7wWl8 — Right Arm Over (@RightArmOver_) May 3, 2018
MS Dhoni to Sir Jadeja right now : pic.twitter.com/tA6cY7wWl8