Sports

खेल डैस्क : ईडन गार्डन के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में रजत पाटीदार बड़ा नाम बनकर उभरे। बेंगलुरु की ओर से खेलने आए पाटीदार ने 49 गेंदों में शतक लगाया। इस दौरान उन्हें आवेश खान के बाद रवि बिश्नोई की खूब खबर ली और उनके ओवरों में क्रमश: 19 और 26 रन बटोरे। पाटीदार की इस सीजन में एंट्री बतौर बैकअप खिलाड़ी के तौर पर हुई थी। बेंगलुरु ने ऑक्शन में लवलीथ सिसोदिया को 20 लाख में खरीदा था लेकिन उनके बीच सीजन चोटिल हो जाने के कारण बेंगलुरु ने पाटीदार को अपने साथ जोड़ लिया। 

Rajat Patidar facts, Rajat Patidar, IPL 2022, IPL Latest news, IPL news in hindi, Lucknow vs Bangalore, रजत पाटीदार तथ्य, रजत पाटीदार, आईपीएल 2022, आईपीएल नवीनतम समाचार, आईपीएल समाचार हिंदी में, लखनऊ बनाम बैंगलोर

जानें रजत पाटीदार के बारे में कुछ फैक्ट्स-

- रजत पाटीदार का जन्म 1 जून 1993 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था।

- रजट 8 साल की में एक क्रिकेट क्लब में शामिल हो गए। दादा ने उन्हें क्रिकेट अकादमी में भर्ती करवाया। 

- रजत ने अपने करियर की शुरुआत एक बल्लेबाज के रूप में की और अंडर-15 के स्तर पर अपना ध्यान बल्लेबाजी पर केंद्रित किया।

- रजत का प्रथम श्रेणी में पदार्पण 30 अक्टूबर को 2015-16 रणजी ट्रॉफी में हुआ था।

- रजत ने 8 जनवरी 2018 को जोनल टी-20 लीग 2017-18 में मध्य प्रदेश के लिए अपना टी-20 डेब्यू किया।

- रजत ने 2018-19 रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए 8 मैचों में सर्वोच्च 713 रन बनाए थे।

- ट्वंटी-20 के कुल 31 मैचों में 138.64 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट के साथ उनके नाम पर 861 रन हैं।

- रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए खेले गए 3 मैचों की चार पारियों में 50 से अधिक स्कोर बनाए हैं जिसमें एक शतक भी शामिल है।