Sports

झांसी : उत्तर प्रदेश के झांसी में चल रही 11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप के 7वें दिन उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच हुई कांटे की टक्कर में हरियाणा ने एक गोल से जीत हासिल कर अपना सेमीफाइनल का रास्ता साफ किया। मेजर ध्यानचंद स्पोट्र्स स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता के उत्तर प्रदेश और हरियाणा की खिलाड़ियों ने जबरदस्त मुकाबला किया और हरियाणा की टीम मात्र एक गोल कर ही जीत हासिल कर सकी। द्वितीय क्वार्टर फाइनल मैच में हॉकी महाराष्ट्र एवं हॉकी कर्नाटक के मध्य खेले गए मैच में हॉकी महाराष्ट्र की टीम ने 2-0 गोल से जीत हासिल की।

हॉकी मध्य प्रदेश एवं हॉकी हॉकी झारखण्ड के मध्य खेले गए तीसरे मैच में हॉकी मध्य प्रदेशकी टीम ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए पांच गोल दागे ,जिसके जवाब में झारखंड की टीम मात्र एक गोल ही कर पाई। मध्य प्रदेश ने 5-1 मैच अपने नाम किया। इसके बाद मैच-उड़ीसा एवं हॉकी पंजाब के मध्य खेले गये मैच में भी रोमांचक खेल देखने को मिला। हॉकी पंजाब की टीम ने दो गोल दागे इसके जवाब में उड़ीस का टीम एक गोल ही करने में कामयाब रही और दो के मुकाबले एक गोल से मैच गंवा दिया।