Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में 112 में 47 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। वही भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में खेल हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। जिसकी घोषणा गणतंत्र दिवस पर हुई थी।

राष्ट्रपति ने 11 मार्च को नौ खिलाड़ियों को सम्मानित किया था। तब वर्ष 1984 में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। राष्ट्रपति ने शनिवार को पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर सहित भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। बता दें कि छेत्री ने हाल ही में अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेसी को सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने के मामले में पीछे छोड़ा था। छेत्री ने तीन नेहरू कप, एएफसी चैलेंज कप और दो सैफ चैंपियनशिप अब तक जीते हैं।

PunjabKesari