Sports

बेलग्राद: गत चैम्पियन पुर्तगाल ने यूरो 2020 क्वालीफायर में जीत का आगाज करते हुए सर्बिया को 4.2 से हराया। फर्नांडो सांतोस की टीम ने दो ड्राॅ के साथ अभियान शुरू किया था।

इस मैच में विलियम कार्वाल्हो, गोंसालो गुडेस, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बर्नार्डो सिल्वा ने गोल किए। अब पुर्तगाल के तीन मैचों में पांच अंक है। वह ग्रुप में शीर्ष पर काबिज उक्रेन से आठ अंक पीछे है। उक्रेन ने लिथुआनिया को 3.0 से हराया। अब पुर्तगाल का सामना लक्जेमबर्ग से होगा।