Sports

डेट्रोएट (मिशिगन): भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल फिर कुछ शाट में चूक गए लेकिन इसके बावजूद भी वह रॉकेट मोर्टगेज क्लासिक में कट में जगह बनाने में सफल रहे। पीजीए टूर पर जीत का स्वाद चखने वाले एकमात्र भारतीय गोल्फर ने तीन अंडर 69 का कार्ड खेला जिसमें एक ईगल भी शामिल था। इस 47 साल के भारतीय का दो दिन का कुल स्कोर पांच अंडर 139 है जो कट में हासिल करने के लिए जरूरी था। वह संयुक्त रूप से 55वें स्थान पर चल रहे हैं। वेब सिम्पसन और क्रिस किर्क 12 अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं।