Sports

नई दिल्ली : डब्लयूडब्लयूई की स्टार रैसलर पैटन राइस अब बिकिनी बॉडी बनाने में बिजी हो गई है। लॉकडाउन के दौरान जब स्टार पैटन राइस खाली थी तो उन्होंने जिम में खूब पसीना बहाया। और अब वह बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की तैयारी कर रही हैं। पैटन जिसका असली नाम कैसी ली है, के बारे में हाल ही में डब्ल्यूडब्ल्यूई सीईओ विंस मैकमोहन ने कहा था कि वह आगामी भविष्य में कंपनी का चेहरा हो सकती हैं।

 

ऑस्ट्रेलिया में जन्मी पहलवान ने बीते दिन अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें वह अपने पहले प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षण लेती नजर आ रही हैं। अपनी सुबह की कसरत के बाद, पैटन राइस ने वीडियो में घोषणा की कि अब वह अपने फैंस के साथ मुलाकात 15 अगस्त को करेंगी जब बॉडी बिल्डिंग कंपीटिशन की ‘नोविस कैटेगरी’ में वह उतरेंगी।

View this post on Instagram

Flourishing 🌸 @tigermist

A post shared by Cassie Lee (@peytonroycewwe) on

 

पैटन राइस ने यह भी कहा कि वह बॉडी बिल्डिंग नहीं करेंगी, वह अभी ‘बिकनी एंड आल वेलनेस’ में प्रतिस्पर्धा करेंगी, जोकि इसी का एक हिस्सा है। वीडियो में रोयस ने अपने दैनिक प्रशिक्षण सत्रों और पोजिंग अभ्यास की फोटो साझा की। साथ ही लिखा यह सचमुच कठिन है।

 

पैटन राइस को अपने इंस्टाग्राम पर ग्लैमर और बिकनी शॉट्स पोस्ट करने के लिए जाना जाता है, लेकिन वर्तमान में वह बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से गुजर रही है। बॉडी-बिल्डिंग / बिकनी प्रतियोगिता के लिए उन्होंने 12 सप्ताह से तैयारी की है।