Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : कोलकाता नाईट राईडर्स ने शुरूआती झटकों के बाद कप्तान मोर्गन और पैट कमिंस की शानदार साझेदारी के कारण टीम के स्कोर को सम्माजनक स्थिति में ले आए हैं। इन दोनों बल्लबेाजों ने शानदार 84 रन की साझेदारी की और टीम के स्कोर आगे तक ले गए। इस दौरान पैट कमिंस ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया और उन्होंने रन बनाने के मामले में कई बल्लेबाज़ों को पीछे छोड़ दिया है। देखें आंकड़े -  

पैट कमिंस (126 *) ने रन बनाए हैं

हेटमेयर (5 पारियों में 91 रन)
रसल (7 में 83)
उथप्पा (6 में 83)
मैक्सवेल (7 में 58)
जाधव (4 में 58)

PunjabKesari

पैट कमिंस का बल्ला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खूब बोलता है। जब पिछली बार भी केकेआर टीम का मुकाबला मुंबई के साथ हुआ था  तो उस मैच में भी कमिंस के बल्ले से खूब रन निकले थे। इस बार भी मुंबई के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 रन बनाए।

पैट कमिंस का सर्वश्रेष्ठ आईपीएल स्कोर

53 * बनाम एमआई (आज) *
33 बनाम एमआई (2020)
24 बनाम जीएल (2017)

PunjabKesari

छक्के मारने के मामले में धोनी, मैक्सवैल जैसे बल्लेबाजों को पछाड़ दिया है। पैट कमिंस ने इस बार बल्लेबाजी मे धमाल मचाते हुए 7 छक्के जड़े हैं। खास बात यह कि  धोनी, मैक्सवेल, पंत जैसे बड़े हिट बल्लेबाज भी छक्के मारने के मामले में कमिंस से पीछे छूट गए हैं।  

छक्के मारने में इन खिलाड़ियों से निकले आगे

कमिंस 7
रसेल 6
धोनी 6
पंत 5
जडेजा 4
मैक्सवेल 0