Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : पेरिस पैरालिंपिक खेलों की शुरूआत 28 अगस्त से 8 सितंबर तक होगा। ओलंपिक्स की तरह ही इस बार पैरालिंपिक में भी सबसे बड़ा भारतीय दल शामिल होगा। रिकॉर्ड 84 खिलाड़ी भारत की तरफ से पैरालिंपिक का हिस्सा होंगे। वहीं 30 खिलाड़ी पहली बार पैरालिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

सबसे पहले दल के रूप में शूटिंग खिलाड़ी 18 अगस्त को रवाना होंगे। शेष सभी खिलाड़ी 25 अगस्त को पेरिस जाएंगे। संभावना है कि इन खेलों में पिछले टोक्यो पैरालिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल एवं भाग्यश्री देश के ध्वज वाहक हो सकते हैं। भारतीय खिलाड़ी पहली बार पैरा साइक्लिंग, ब्लाइंड जूडो और रोइंग में हिस्सा लेंगे। 

54 में से 19 खिलाड़ियों ने जीते थे मेडल 

टोक्यो पैरालिंपिक भारत के 54 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जिसमें पांच गोल्ड, आठ सिल्वर और छह ब्रॉन्ज के साथ कुल 19 मेडल जीते थे। यह पैरालिंपिक में भारत का सबसे अच्छा भी प्रदर्शन था। 2016 के रियो पैरालिंपिक में भारत ने चार पदक जीते थे। 

पहली बार पैरालिंपिक में ये 30 खिलाड़ी 

आर्चरी - शीतल देवी 
पैरा एथलेटिक्स 400 मीटर टी20 - दीप्ति 
शाटपुट - सचिन, रवि, अमीशा 
200 मीटर - प्रीति 
क्लब थो 51 - प्रणव 
जैवलिन थ्रो - दीपेश कुमार, भावना बेन  
डिस्कस थ्रो - साक्षी, कंचन 
1500 मीटर - रक्षिता 
बैडमिंटन - शिवारंजन, नित्या श्री, शिवान, मनदीप कौर, मनीषा, मग्रसेन 
साइक्लिंग - अशरद, ज्योति 
ब्लाइंड जूडो - कपिल, कोकिला 
पावर लिफ्टिंग - अशोक, राजामनी 
रोइंग - अनिता, नारायणा, निहाल, मोना, अमीर अहमद, रूद्धाश 

किस खेल में कितने खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

आर्चरी - 6
एथलेटिक्स - 38
बैडमिंटन - 12
केनोइंग - 3
साइक्लिंग - 2
ब्लाइंड जुडो - 2
पावर लिफ्टिंग - 4
रोइंग - 2
शूटिंग - 10
तैराकी - 1
टेबल टेनिस - 2
ताइक्वांडो - 1