Sports

पेरिस : भारत के बलराज पंवार पेरिस ओलंपिक में पुरुष एकल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल डी में 7:02.37 का समय के साथ पांचवें स्थान पर रहे। इसी के साथ भारत का रोइंग अभियान समाप्त हो गया। 

25 वर्षीय सेना के जवान ने केवल चार साल पहले इस खेल में हिस्सा लेना शुरू किया था, वह अपने ओलंपिक पर्दापण में कुल मिलाकर 23वें स्थान पर हैं। हालांकि, वह ओलंपिक में रोइंग में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके। यह रिकॉर्ड अभी भी अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह की पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स जोड़ी के नाम दर्ज है, जो टोक्यो 2020 में 11वें स्थान पर रहे थे। 

उल्लेखनीय है कि पंवार ने इस वर्ष अप्रैल में दक्षिण कोरिया के चुंगजू में एशियन और ओसिनियन रोइंग ओलंपिक क्वालिफिकेशन रेगाटा में कांस्य पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक 2024 का कोटा हासिल किया था।