Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : पेरिस ओलंपिक (Olympics) में शूटर अंजुम मोदगिल (Anjum Moudgil) (30) 50 मीटर महिला 3 पोजिशन राइफल में एक अगस्त से खेलेंगी। यह अंजुम का दूसरा ओलिंपिक हैं। वह सिफत कौर सामरा के साथ अपना निशाना साधेंगी और फाइनल में जगह पक्की कर पदक जीतना चाहेंगी। अंजुम ने 2007 में पहली बार शूटिंग रेंज देखी थी और उस समय वह 13 वर्ष की थी। अंजुम ने मां उसे अपने साथ साथ पहली बार शूटिंग रेंज लेकर गई जिसके बाद उन्होंने फिर गन को नहीं छोड़ा और इसी में अपना करियर बनाने की ठानी। 

50 मीटर राइफल 3-पोजिशन 

इसमें शूटर को तीन पोजिशंस- घुटने टेक कर, लेटकर और खड़े होकर निशाना लगाना होता है। तीनों का स्कोर टोटल करने के बाद लीडर का फैसला होता है। 

अंजुम मौदगिल 

जन्म - 5 जनवरी 1994 
जन्म स्थान - चंडीगढ़ 
शिक्षा: डीएवी कॉलेज, सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल
पुरस्कार : शूटिंग के लिए अर्जुन पुरस्कार 

ये भी पढ़ें : Paris Olympics : मनु भाकर ने रचा इतिहास, एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी

ये भी पढ़ें : Paris Olympics : भारत को दूसरा पदक, टॉप 5 देशों की लिस्ट देखें

प्रारंभिक जीवन

अंजुम ने चंडीगढ़ के सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई के दौरान शूटिंग शुरू की। उन्होंने चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से मानविकी में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। वह खेल मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर हैं। इसी के साथ ही वह शौकिया तौर पर पेंटिंग भी करती हैं। खुद यूनिवर्सिटी लेवल शूटर रहीं शुभ कहती हैं 2007 में पहली बार वह रेंज पर गई और पिस्टल से शूटिंग की। मगर अंजुम को स्कूल में राइफल शूटर एनसीसी ने बनाया है। 2008 में उसने अपने स्कूल में ओपन साइट वेपन से निशाना साधा। 

करियर 

चांगवोन में ISSF विश्व चैंपियनशिप में अंजुम मौदगिल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता। 24 वर्षीय निशानेबाज ने आठ महिलाओं के फाइनल में कुल 248.4 अंक हासिल कर प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारतीय सीनियर टीम का पदक खाता खोला। 

  • उन्होंने 2016 विश्व कप, म्यूनिख में 9वां स्थान प्राप्त किया और विश्व विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। उन्होंने दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता। 
  • 2017 में 10 मीटर एयर राइफल सरदार सज्जन सिंह सेठी मेमोरियल मास्टर्स में रजत पदक जीता। 
  • उन्होंने मैक्सिको में 2018 ISSF विश्व कप में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन (3P) स्पर्धा में रजत पदक जीता। राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) में उन्होंने 455.7 अंक प्राप्त करते हुए रजत पदक हासिल किया, नीलिंग में 151.9 और प्रोन में 157.1 अंक प्राप्त किए। क्वालिफिकेशन राउंड में उन्होंने CWG क्वालीफाइंग रिकॉर्ड को महत्वपूर्ण अंतर से तोड़ दिया। मौदगिल ने 589 (नीलिंग में 196, प्रोन में 199 और स्टैंडिंग में 194) स्कोर किया। 
  • एक मई 2019 को अंजुम ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल ISSF रैंकिंग में दुनिया का दूसरा स्थान हासिल किया।वह महिलाओं की 50 मीटर 3P में भारत की नंबर 1 थीं।