Sports

खेल डैस्क : टोक्यो ओलिम्पिक में भारतीय एथलीट्स और दर्शकों को वैजिटेरियन फूड की कमी से दो-चार होना पड़ा था। लेकिन पेरिस ओलिम्पिक 2024 में उनके लिए विशेष सुविधाएं होंगी। इन खेलों को अब तक के सबसे पर्यावरण-अनुकूल ओलिम्पिक खेलों में से एक माना जा रहा है। प्रबंधन वैजिटेरियन फूड पर खास ध्यान दे रहा है। विलेज रेस्तरां के सहायक प्रबंधक एस्टेले लैमोटे ने कहा कि हमने किचन में डीप-फ्रायर नहीं लगाए हैं। रेस्तरां में कोई फ्राई फूड नहीं मिलेगा। ओलिम्पिक विलेज में 3,500 लोगों की बैठने की क्षमता के साथ कैंटीन बनी है जिसके मैन्यू में 4 सैक्शन होंगे- फ्रैंच, एशियाई, अफ्रीकी-कैरेबियन और वैश्विक व्यंजन।

 

Paris Olympics 2024, Paris 2024, World largest Olympic kitchen, Food in Paris olympics, पेरिस ओलंपिक 2024, पेरिस 2024, दुनिया का सबसे बड़ा ओलंपिक रसोईघर, पेरिस ओलंपिक में खाना

 

पेरिस जोकि अपने बीफ बेस्ड फूड के लिए प्रसिद्ध है, इस बार एक प्लेट में 100% शाकाहारी विकल्प देगा। रिपोर्ट के अनुसार, खेलों के दौरान परोसा जाने वाला 60% भोजन शाकाहारी होगा, जिसमें मांस-मुक्त हॉट डॉग और प्लांट बेस्ड ट्यूना शामिल हैं। प्रबंधन खुद मांस की खपत कम करने का प्रयास कर रहे हैं और 'बीफ' के बजाय 'पत्ती' को बढ़ावा दे रहे हैं। पूरे मैन्यू में 60% प्लांट बेस्ड फूड होगा। यह प्लांट बेस्ड फूड को बढ़ावा देने का प्रयास है।

पेरिस 2024 में भोजन और पेय पदार्थों के प्रभारी फिलिप वुर्ज ने कहा कि 200 शैफ की टीम का लक्ष्य शाकाहारी विकल्पों को उजागर करना है। हमारे पास कोरियाई शैली की किमची से लेकर चीनी तले हुए चावल की डिश भी है। भारतीय एथलीटों को उनके आहार संबंधी आवश्यकताओं पूरा करने के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा।

Paris Olympics 2024, Paris 2024, World largest Olympic kitchen, Food in Paris olympics, पेरिस ओलंपिक 2024, पेरिस 2024, दुनिया का सबसे बड़ा ओलंपिक रसोईघर, पेरिस ओलंपिक में खाना


फ्रांस, वर्ल्ड, एशियाई सैक्शन बनाए
मिठाइयां भी थीम पर आधारित हैं। फ्रांसीसी सैक्शन में आपको एक पेरिसियन फ्लान, एक नींबू-मेरिंग्यू टार्टलेट, एक पेरिस-ब्रेस्ट मिलेगा, जबकि वर्ल्ड सैक्शन में आपको चीजकेक, केला ब्रेड और तिरामिसु मिलेगा। यही बात ब्रेड के लिए भी लागू होती है। एशियाई व्यंजनों में आपको नान मिलेगा, जबकि विश्व व्यंजनों में आपको टॉर्टिला और फोकैसिया मिलेगा।
-चार्ल्स गुइलोय, शेफ, ओलिम्पिक विलेज रैस्टोरेंट

 

PunjabKesari


फ्रैश फूड के लिए यह प्रयास
30 फीसदी प्रोडक्ट लोकल मार्केट से ही लेंगे
100 फीसदी फ्रैंच बीफ और अंडे मिलेंगे
60 फीसदी कर्मचारी पेरिस शहर से ही होंगे
75 फीसदी फ्रैश फूड मैन्यू में रहेगा हर समय
0 फीसदी प्लास्टिक वाटर बोतल का इस्तेमाल

 

Paris Olympics 2024, Paris 2024, World largest Olympic kitchen, Food in Paris olympics, पेरिस ओलंपिक 2024, पेरिस 2024, दुनिया का सबसे बड़ा ओलंपिक रसोईघर, पेरिस ओलंपिक में खाना


13 मिलियन डिश होंगी सर्व
3.5 मिलियन डिश स्टाफ और वालंटियर्स के लिए
5 मिलियन स्नैक्स दर्शकों के लिए बनाए जाएंगे
2.2 मिलियन डिश एथलीट्स/टीम के लिए
1.8 मिलियन डिश दुनिया भर के मीडिया के लिए
50 लाख डिश ओलिम्पिक फैमिली के लिए

 

Paris Olympics 2024, Paris 2024, World largest Olympic kitchen, Food in Paris olympics, पेरिस ओलंपिक 2024, पेरिस 2024, दुनिया का सबसे बड़ा ओलंपिक रसोईघर, पेरिस ओलंपिक में खाना

 

जीरो वेस्ट प्लास्टिक
कार्बन को कम करने के साथ पेरिस ओलिम्पिक प्रबंधन जीरो वेस्ट प्लास्टिक पर भी काम कर रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए फूड कोर्ट में 200 पानी, सोडा और संतरे के रस के फव्वारे लगाए गए हैं। क्रॉकरी भी दोबारा यूज हो सकती है। पेरिस 2024 ने भोजन की बर्बादी से निपटने के लिए फैडरेशन फ्रैन्काइज डेस बैंक्स एलिमेंटेयर्स (फ्रैंच फैडरेशन ऑफ फूड बैंक्स) सहित कई संघों के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। हर दिन, ये संघ उस भोजन को इकट्ठा करेंगे जिसका सेवन नहीं किया गया है और इसे जरूरतमंद लोगों को वितरित किया जाएगा।

 

 

भारतीय टीम के साथ विशेष टीम
आई.ओ.ए. ने आर्थोपेडिक सर्जन धिनशॉ पारदीवाला के नेतृत्व में 13 सदस्यीय मैडीकल टीम को इकट्ठा किया है। जो खिलाड़ियों की पोषण संबंधी सहायता करेगी। इस टीम में दो पोषण विशेषज्ञ डॉ. शर्मा और मिहिरा खोपकर भी शामिल हैं। आई.ओ.ए. का मानना है कि अधिक पेशेवर होने से एथलीटों के लिए सेवाएं बढ़ेंगी। शर्मा ने बताया कि वह कई एथलीटों के निजी पोषण विशेषज्ञों के साथ समन्वय कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं उन पोषण विशेषज्ञों के संपर्क में हूं और हमने उनके साथ मेनू साझा किया है और उनसे इस मेनू के अनुसार आहार योजना तैयार करने के लिए कहा है क्योंकि एथलीट गांव में खाना खाएंगे।

 

Paris Olympics 2024, Paris 2024, World largest Olympic kitchen, Food in Paris olympics, पेरिस ओलंपिक 2024, पेरिस 2024, दुनिया का सबसे बड़ा ओलंपिक रसोईघर, पेरिस ओलंपिक में खाना

 

इस विशेष डिश पर सबकी नजरें : पका हुआ अंडा क्रोइसैन
शैफ अमांडाइन चैग्नोट ने बताया कि मेरे लिए जब पेरिस की बात आती है तो क्रोइसैन पहली चीजों में से एक है जिसे हम खाना चाहते हैं। हम क्रोइसैन को आटिचोक और ट्रफल के साथ बनाएंगे। यह एक शाकाहारी व्यंजन है जिसे चलते समय खाना आसान और मजेदार है। इसके अलावा आटिचोक क्रीम, बकरी पनीर, ट्रफल, चिकन तंदिर, वेजी बुउलॉन में टैपिओका के साथ स्मोक्ड नमकीन हेक, अल्माडो-शैली ब्रेड सलाद और ह्यूमस और चिमिचुर्री के साथ जातर शकरकंद ऐसी विशेष डिशेज हैं जिनका प्रशंसक मजा ले सकते हैं।