Sports

खेल डैस्क : 26 जुलाई से शुरू होने वाले पेरिस ओलिम्पिक 2024 (Paris Olympics 2024) में भारत के कुल 117 एथलीट भाग लेंगे। पिछली गेम में भारत ने 7 पदक जीते थे जिसमें ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण भी शामिल है। हालांकि भारत का दल अब तक का सबसे बड़ा दल नहीं है, लेकिन संभावना है कि दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन में देश के पदकों की संख्या इस बार बढ़कर 10 हो सकती है। भारत के लिए 2 व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पीवी सिंधु के अलावा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी पदक जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। आइए जाते हैं मौजूदा ओलिम्पिक में भारत के लिए पदक के10 बड़े दावेदारों के बारे में-

 

Paris Olympics 2024, Paris 2024, Paris Olympics, Olympics news in hindi, sports, पेरिस ओलंपिक 2024, पेरिस 2024, पेरिस ओलंपिक, ओलंपिक समाचार हिंदी में, खेल


1. नीरज चोपड़ा (भाला फैंक)
उपलब्धि :
मौजूदा ओलिम्पिक चैम्पियन, वह एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक और डायमंड लीग ट्रॉफी भी जीत चुके।
संभावना : भले ही नीरज 90 मीटर के निशान के पास नहीं पहुंच पाए हैं लेकिन वह पिछले कुछ वर्षों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ थ्रोअर में बने हुए हैं। पिछले साल उन्होंने एशियाई खेल और विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीते। इस साल उन्होंने पावो नूरमी खेलों में स्वर्ण पदक जीता, दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे और घरेलू मैदान पर फेडरेशन कप जीता।

 

Paris Olympics 2024, Paris 2024, Paris Olympics, Olympics news in hindi, sports, पेरिस ओलंपिक 2024, पेरिस 2024, पेरिस ओलंपिक, ओलंपिक समाचार हिंदी में, खेल


2. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (बैडमिंटन)
उपलब्धि :
दुनिया की नंबर 1 पुरुष युगल जोड़ी
संभावना : इस साल की शुरुआत में मलेशिया ओपन और इंडियन ओपन के फाइनल में हारने के बाद, सात्विक-चिराग ने फ्रैंच ओपन और थाईलैंड ओपन जीता। पेरिस में उनसे पदक की उम्मीद है। हालांकि सात्विक को हाल ही में कंधे में चोट लगी थी। वह इससे उभरे है या नहीं, यह देखना होगा।

 

Paris Olympics 2024, Paris 2024, Paris Olympics, Olympics news in hindi, sports, पेरिस ओलंपिक 2024, पेरिस 2024, पेरिस ओलंपिक, ओलंपिक समाचार हिंदी में, खेल


3. अंतिम पंघाल (कुश्ती)
उपलब्धि :
पूर्व विश्व जूनियर चैम्पियन और 53 किग्रा वर्ग में 2023 विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता
संभावना : अंतिम को अपने क्षेत्र में चौथी वरीयता मिली है। इससे वह टोक्यो 2020 के रजत पदक विजेता कियानयु पैंग, 2 बार के विश्व चैम्पियन अकारी फुजिनामी और 2 बार की यूरोपीय चैम्पियन एम्मा माल्मग्रेन जैसे शीर्ष पहलवान के सामने नहीं होंगे। इससे उन्हें पदक दौर में पहुंचने में मदद मिलेगी।

 

Paris Olympics 2024, Paris 2024, Paris Olympics, Olympics news in hindi, sports, पेरिस ओलंपिक 2024, पेरिस 2024, पेरिस ओलंपिक, ओलंपिक समाचार हिंदी में, खेल


4. लवलीना बोर्गोहेन (मुक्केबाजी)
उपलब्धि :
टोक्यो ओलिम्पिक में 69 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक विजेता
संभावना : लवलीना अब 75 किग्रा वर्ग में खेलेंगी। पिछले साल उन्होंने 75 किग्रा स्पर्धा में विश्व चैम्पियनशिप का स्वर्ण और पिछले महीने चैक गणराज्य में ग्रैंड प्रिक्स उस्ती नाद लाबेम में रजत पदक जीता था। वह भारत के लिए पदक की दावेदार है।

 

Paris Olympics 2024, Paris 2024, Paris Olympics, Olympics news in hindi, sports, पेरिस ओलंपिक 2024, पेरिस 2024, पेरिस ओलंपिक, ओलंपिक समाचार हिंदी में, खेल

 


5. पीवी सिंधु (बैडमिंटन)
उपलब्धि
: 2016 रियो में रजत, टोक्यो 2020 में कांस्य जीता। दो ओलिम्पिक पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला एथलीट
संभावना : सिंधु बड़े टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जानी जाती हैं। भारतीय शटलर के पहले दो मुकाबले एस्टोनिया की क्रिस्टिन कुउबा और मालदीव की फातिमथ नबाहा अब्दुल रज्जाक से होंगे। क्वार्टर फाइनल में वह मौजूदा ओलिम्पिक चैम्पियन चेन यू फी से भिड़ सकती हैं। सिंधु ने 2024 की शुरूआत में इंडोनेशिया ओपन और सिंगापुर ओपन गंवा दिया है, यह चिंता का विषय भी है।

 

Paris Olympics 2024, Paris 2024, Paris Olympics, Olympics news in hindi, sports, पेरिस ओलंपिक 2024, पेरिस 2024, पेरिस ओलंपिक, ओलंपिक समाचार हिंदी में, खेल

 


6. मीराबाई चानू (भारोत्तोलन)
उपलब्धि : टोक्यो 2020 में रजत और 2017 विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण
संभावना : मणिपुर की भारोत्तोलक पेरिस ओलिम्पिक में पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक के रूप में प्रवेश करेंगी। वह अपने क्षेत्र में सबसे अनुभवी प्लेयर हैं। हालांकि वह कूल्हे, जांघ और कलाई की चोटों से भी जूझ रही है।

 

Paris Olympics 2024, Paris 2024, Paris Olympics, Olympics news in hindi, sports, पेरिस ओलंपिक 2024, पेरिस 2024, पेरिस ओलंपिक, ओलंपिक समाचार हिंदी में, खेल

 


7. भारतीय पुरुष हॉकी टीम
उपलब्धि :
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आठ स्वर्ण पदक जीते हैं और हाल ही में उन्होंने टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीता है। कांस्य जीतने वाली टीम के कई खिलाड़ी मौजूदा टीम का हिस्सा हैं।
संभावना : भारत पूल बी में है जिसमें गत चैंपियन बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड और आयरलैंड भी शामिल हैं। चार टीमों के नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने के साथ, भारत के पास एक उज्ज्वल मौका है लेकिन सबसे कठिन काम आगे बढ़ना होगा। पिछले एफआईएच प्रो लीग में भारत सातवें स्थान पर रहा था।

 

Paris Olympics 2024, Paris 2024, Paris Olympics, Olympics news in hindi, sports, पेरिस ओलंपिक 2024, पेरिस 2024, पेरिस ओलंपिक, ओलंपिक समाचार हिंदी में, खेल

 


8. निकहत जरीन (मुक्केबाजी)
उपलब्धि :
2 बार के विश्व चैम्पियन।
संभावना : 2022 के बाद से केवल 2 मुकाबले हारने के बाद निखत (50 किग्रा) शीर्ष फॉर्म में हैं और एक मजबूत दावेदार हैं, लेकिन एशियाई खेल 2023 में थाईलैंड की रक्सत चुथमट से उनकी सैमीफाइनल मुकाबले में हुई हार भी चिंता बढ़ा रही है। 

 

Paris Olympics 2024, Paris 2024, Paris Olympics, Olympics news in hindi, sports, पेरिस ओलंपिक 2024, पेरिस 2024, पेरिस ओलंपिक, ओलंपिक समाचार हिंदी में, खेल

 


9. मनु भाकर (शूटिंग)
उपलब्धि :
2023 विश्व चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता।
संभावना : ओलिम्पिक चयन ट्रायल (ओ.एस.टी.) राइफल/पिस्टल में की सफल एथलीट। 10 मीटर एयर पिस्टल, महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगी। मनु टोक्यो ओलिम्पिक में भी खेली थी लेकिन नंबर 1 होने के बावजूद तीनों इवैंट्स के फाइनल में नहीं पहुंच पाई। पेरिस में देखना होगा कि वह दबाव से कैसे निपटती हैं।

 

Paris Olympics 2024, Paris 2024, Paris Olympics, Olympics news in hindi, sports, पेरिस ओलंपिक 2024, पेरिस 2024, पेरिस ओलंपिक, ओलंपिक समाचार हिंदी में, खेल

 


10. अमन सहरावत (कुश्ती)
उपलब्धि :
2022 विश्व अंडर 23 चैम्पियन, 2023 एशियाई चैंपियनशिप स्वर्ण पदक विजेता और 57 किग्रा वर्ग में 2023 एशियाई खेल कांस्य पदक विजेता।
संभावना : अमन पेरिस ओलिम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाले एकमात्र भारतीय पुरुष पहलवान हैं। 20 वर्षीय खिलाड़ी ने सीनियर सर्किट में केवल 2 वर्षों में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है और उन्हें छठी वरीयता दी गई है। लेकिन क्वार्टर फाइनल में उनका सामना 3 बार के विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता आर्मेनिया के आर्सेन हारुत्युन्यान से हो सकता है और उसके बाद से उनका सफर और कठिन होता जाएगा।